15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों की वेतनवृद्धि को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बरेली की टीम ने बुधवार को 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों की वेतनवृद्धि को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन बीएसए की अनुपस्थिति में कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक को सौंपा। इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने बताया कि 15000 शिक्षक भर्ती में हम लोगों को नियुक्ति पत्र 28 जून 2016 को मिले थे, लेकिन एक जुलाई को राजपत्रित अवकाश होने के कारण हम लोगों ने 2 जुलाई 2016 को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस कारण हमें इंक्रीमेंट जुलाई 2017 से मिल रहा है, जबकि मिलना जनवरी 2017 से चाहिए था। अगर 1 जुलाई को राजपत्रित अवकाश नहीं होता तो हम सभी शिक्षक एक जुलाई 2016 को ही विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लेते। इससे शिक्षकों को प्रतिवर्ष वेतनबृद्धि में नुकसान हो रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद कुमार ने बताया कि अनेकों जनपदों जैसे हाथरस, संतकबीर नगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर सहित अनेक जनपदों में एक जनवरी 2017 से वेतनवृद्धि दी जा रही है। अगर हम लोगों की वेतनवृद्धि को लेकर जल्द ही कोई कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन 2 जुलाई से धरना प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर पुष्कर उपाध्याय, अरविंद चौधरी, राहुल सिंह, अनिल गंगवार, अवनीत सिंह, दिग्विजय सिंह, राहुल पांडे, प्रीति सिंह, मेघा जायसवाल, डौली, रजनी, वागीश गंगवार, रोहित सिंह, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटे शहरों से बड़ा टैलेंट: स्टार फेम इंडिया 2025 का भव्य आयोजन 12 जुलाई को बरेली के द ग्रैंड निरवाना वेन्यू में होगा आयोजित

Thu Jun 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : एबी प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत और सिमरन शर्मा के आयोजन में मिस्टर, मिस, मिसेज़ स्टार फेम इंडिया 2025 का चौथा सीज़न भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम बरेली के प्रसिद्ध द ग्रैंड निरवाना वेन्यू में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के […]

You May Like

Breaking News

advertisement