कुल्छा खुर्द में बोले विधायक डीसी वर्मा स्वरोजगार के अवसर विकसित करें ग्रामीणजन

कुल्छा खुर्द में बोले विधायक डीसी वर्मा स्वरोजगार के अवसर विकसित करें ग्रामीणजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मीरगंज में स्वरोजगार के अवसर विकसित करने से बेरोजगारी काफी हद तक कम हो सकती है, ग्रामीण जनों को चाहिए कि वह रोजगार के लिए इधर-उधर भटकने से परहेज करें और स्वरोजगार के अवसर विकसित करें l
मीरगंज 119 विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने कुल्छा खुर्द नेशनल हाईवे के किनारे प्रधान ढाबा एवं रेस्टोरेंट के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही। पूर्व प्रधान ओमप्रकाश मौर्य और ब्रदर प्रधान ढाबा एवं रेस्टोरेंट के उद्घाटन के मौके पर पहुंचने पर विधायक श्री वर्मा एवं मीरगंज ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उद्घाटन से पूर्व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था, कन्या भोज के उपरांत उद्घाटन की विधिवत रसम अदा की गई। होटल स्वामियों द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। प्रधान श्री मौर्य ने बताया कि 30/ 31 जनवरी की रात को विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु जनों ने भक्ति रस का आनंद लिया। उद्घाटन के मौके पर के प्रधान विशाल गंगवार, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिन चौहान, डॉक्टर मुदित, ओमप्रकाश राजपूत, बृजेश मौर्य,पातीराम मौर्य,बिजेंदर मौर्य,ओपी शर्मा,होते लाल मौर्य, डॉक्टर हरिसिंह मौर्य, डॉ बीके शर्मा, अमन मौर्य, रवि मौर्य,भूपेंद्र सिंह,यशपाल मौर्य आदि मौजूद रहे .।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में पूर्व सैनिकों एवं मटरू लाल, लाली देवी मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से बच्चों बांटे पुरस्कार

Sat Feb 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी उनासी चौराहे के पास सिंह ढाबा पर गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कर्नल पुरुषोत्तम सिंह एवं कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज ने (झंडा रोहण) ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उसके बाद कार्यक्रम में सम्मिलित सभी […]

You May Like

advertisement