जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा किया गया शुभांरभ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा” का शुभारंभ किया जाएगा।प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया की पदयात्रा ग्राम करेली स्थित जनसेवा अस्पताल से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी।
यह पदयात्रा जागृति विहार, बी.डी.ए. कॉलोनी, बाला श्री धाम सर्वोदय नगर, पटेल विहार, गंगा नगर, विश्वनाथपुरम, अनुपम नगर, 84 घंटा मंदिर, सुभाष नगर मोड़ से होते हुए बरेली जंक्शन, कचहरी, डीएम आवास मार्ग से गुजरते हुए दामोदर पार्क, चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर समापन करेगी।
इस संबंध में आज मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा के पर्यवेक्षक श्री ओमकार सिंह द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जिस प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाती है, वह देश की आजादी के आंदोलनकारियों के प्रति उसके सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है—जिस किसी भी दल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया, जनता ने उसे कभी क्षमा नहीं किया।
जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा की जिस तरह से बीजेपी सरकार ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नाम को हटाया है, देश की जनता इनको माफ़ नहीं करेंगी, और सरकार को सत्ता से हटाएगी, गाँधी जी का अपमान क़रने वाले को कभी भी जनता ने माफ़ नहीं किया है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष श्री दिनेश दद्दा ने कहा कि वर्तमान सरकार को यह समझना चाहिए कि उनकी विचारधारा से जुड़े किसी भी नेता की स्वतंत्रता आंदोलन में उल्लेखनीय भूमिका नहीं रही। यदि महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्तित्व न होते, तो देश को स्वतंत्रता प्राप्त करना अत्यंत कठिन होता। उन्होंने कहा कि मनरेगा के भुगतान में 40% राशि राज्यों को देनी है जबकि राज सरकारों के पास बजट पर्याप्त नहीं होता और कई योजनाएं पहले ही लटकी हुईं है । प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सुबोध जौहरी, पूनम दीप सिंह एडवोकेट, विनोद कुमार, रेहान बसीरी, रमेश श्रीवास्तव, साहिब सिंह, मोबिन अंसारी, उल्फत सिंह कठेरिया, महेंद्र गंगवार, कमरुद्दीन सैफी, जितेंद्र बाबू, जाहिद हुसैन, जगदीश शरण, नारायण सिंह गंगवार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




