पावन कार्तिक मास के दूसरे दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन

पावन कार्तिक मास के दूसरे दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन

भगवान के भजन से बड़ा कोई खजाना नहीं:- सचिन नारंग

फिरोजपुर 09 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के दूसरे दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम बने हरीश बेरी। हरीश बेरी ने बड़ी श्रद्धा और भाव से प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और प्रभातफेरी निकाली। सभी नगर निवासियों ने प्रभातफेरी में भाग लिया। प्रभातफेरी का जगह जगह स्वागत हुआ। सचिन नारंग, हरि ओम शर्मा, राजिंदर राजू, और अजय ग्रोवर ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने पवित्र कार्तिक मास के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कार्तिक मास में प्रभातफेरी निकालने का बहुत ही अधिक महत्व है। इस पावन कार्तिक मास में भगवान का जितना नाम जपते हैं उसका दुगना फल मिलता है। सचिन नारंग ने कहा कि भगवान के भजन से बड़ा कोई भी खजाना नहीं है। भक्तो को दयावान, क्षमावान होना चाहिए। जो दूसरों के लिए प्रार्थना करता है भगवान सबसे पहले उसकी प्रार्थना स्वीकार करते हैं। इसलिए जितना हो सके सरबत का भला मांगे। इस अवसर पर प्रशोतम चावला, महंत शिवराम, मनमोहन स्याल, संजीव हांडा, गुलशन चावला, राजन जोशी, लोकेश तलवार, मनोज गक्खड़, राम स्वरूप, रमेश बजाज, राजू ओबेरॉय, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, संगीता चावला, गीता बबूता, कल्पना भारद्वाज, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चों व बुजुर्गों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बॉडी पेंटिंग के माध्यम से सीखने की विधा विद्यार्थियों के लिए नया अनुभव : प्रो.सतीश वत्स

Thu Oct 9 , 2025
आयुष विश्वविद्यालय में बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित,13 टीमों ने लिया हिस्सा। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के रचना शरीर विभाग द्वारा कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएएमएस प्रथम वर्ष (2024-25 बैच) के विद्यार्थियों […]

You May Like

advertisement