उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा,जानिए पहले दिन क्या होगा खास

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा,
जानिए पहले दिन क्या होगा खास?
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा के मानसून सत्र की शुरूआत सोमवार को होगी। विधानसभा चुनावों से ऐन पहले आयोजित हो रहे इस सत्र को सत्ता व विपक्ष के बीच फाइनल मुकाबले की तरह देखा जा रहा है। इस दौरान दोनों ही सदन में एक दूसरे को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। सत्र की शुरूआत सोमवार को नेता प्रतिपक्ष रही डॉ इंदिरा हृदयेश सहित कई दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि से होगी। विधानसभा की कार्यमंत्रणा में अभी पहले दिन का ही कार्यक्रम तय किया गया है जिसके अनुसार पहले दिन सिर्फ श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए तय किया गया है।
सोमवार को ही कार्य मंत्रणा समिति की दुबारा बैठक बुलाई गई है जिसमें सत्र के आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। विदित है कि सरकार ने 23 अगस्त से 27 अगस्त तक विधानसभा का सत्र बुलाया है। इस दौरान अनुपूरक बजट के साथ ही तीन- चार विधेयकों के भी सदन के पटल पर रखे जाने की उम्मीद है। इस सत्र के दौरान कांग्रेस देवस्थानम बोर्ड व सख्त भू कानून में संशोधन के लिए प्राइवेट मेम्बर बिल भी लेकर आ रहे हैं।
ताकि इन दोनों ही मुद्दों पर सदन में सरकार की घेरेबंदी की जा सके। ये दोनों ही विषय हाल के दिनों में सबसे ज्वलंत मुद्दे रहे हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार, महाकुंभ में भ्रष्टाचार और प्रचंड बहुमत के बावजूद बेरोजगारी और महंगाई पर रोक न लग पाने को भी विपक्ष सदन के भीतर उठाने की पूरी कोशिश करेगा।
वहीं दूसरी ओर, विधानसभा सत्र के लिए देहरादून पुलिस ने भी प्लानिंग की है। यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस फोर्स की ओर से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
वही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत विधायकों के बैठने की व्यवस्था सदन व सदन के बाहर दो स्थानों पर की गई है। इसके अलावा अफसरों के लिए अलग कक्ष तय किया गया है। इस बार भी मीडिया की एंट्री विधानसभा परिसर तक ही होगी और सदन की कार्यवाही लाइव प्रसारण के जरिए दिखाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा में प्रवेश के लिए कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज का प्रमाण पत्र या 72 घंटे के भीतर की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>‌ਨੰਬਰਦਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੇ ਨਿਵੇਕਲੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਰੱਖੜੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ=ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਖਾਈ

Sun Aug 22 , 2021
‌ 👉ਨੰਬਰਦਾਰ ਨੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰੀ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਮਾਸੂਮ ਤੇ ਲੋੜਵੰਦ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਮੋਗਾ: [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] := ‌ਨੰਬਰਦਾਰ ਯੂਨੀਅਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਪ੍ਰੈਸ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ ਨੰਬਰਦਾਰੀ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਮਾਸੂਮ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਝੋਲੀ ਪਾ ਕੇ ਨਿਵੇਕਲੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਰੱਖੜੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ‌ਪਿੰਡ ਲੰਗੇਆਣਾ […]

You May Like

advertisement