पिहोवा के गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

पिहोवा के गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा 17 सितंबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में और भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है और आज प्रातः संक्रांति पर भजन कीर्तन किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को कन्या पूजन और संक्रांति पर्व पर कन्याओं के पूजन के महत्व और गौमाता की सेवा कर पुण्य प्राप्त कर विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
उन्होंने भगवान सूर्य नारायण की उपासना के बारे में बताया की सूर्य उपासना करने वाला व्यक्ति ऊर्जावान के साथ निरोगी भी रहता है यश कीर्ति बरकरार रहती है और नेत्र रोग भी नही होते साथ ही जातक तंदूरस्त रहता है।
इस अवसर पर आश्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, चंडीगढ़ के रिटायर्ड उच्च अधिकारी प्रदीप शर्मा
इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर , सुनील मित्तल करनाल,सुशील गुप्ता परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान बारु राम बंसल, गुलशन खरबंदा, बलराम सिंगला किरपाल सैनी , लव छाबड़ा,सतीश धवन , विनोद बंसल इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज और यजमान।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: चोरी के समरसेबल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Sun Sep 17 , 2023
थाना सिधारीचोरी के समरसेबल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना- दिनांक 15.09.2023 को वादी मुकदमा मु0 हफीज खान उर्फ मिस्टर खान पुत्र स्व0 मेहदी सा0 भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ने थाना सिधारी पर शिकायत किया कि विपक्षी 1.उमेश यादव पुत्र बेचन यादव सा0 भदुली (दख्खिन का पुरा) थाना […]

You May Like

Breaking News

advertisement