जिले में 17.98 लाख से अधिक लगाया गया कोरोना टीका, 11,53,684 को पहला और 6,44,379 लोगों को लगा कोविड का दूसरा डोज

 जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी, 2022/  जिले में कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से सुरक्षा, बचाव और उपचार के लिए समुचित उपाय किये जा रहे हैं। इसके तहत टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में अब तक 17.98 लाख कोरोना से सुरक्षा का टीका लगाया जा चुका है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 लाख 53 हजार 684  लोगों को कोरोना सुरक्षा का प्रथम डोज का टीका लगाया गया है। वहीं 6 लाख 44 हजार 379 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। तीन हजार 781  लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) का टीका लगाया गया है।
     जिले में कोविड-19, टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कोविड से सुरक्षा के लिए लोगों में टीकाकरण को लेकर खासी जागरूकता देखी जा रही है। इसी के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के 11 लाख 53 हजार 684 लोगों को प्रथम डोज और 6  लाख 44 हजार 379 हितग्राहियों को दूसरी डोज का टीका लगाया जा चुका है। वहीं ज़िले में फ्रंटलाईन वर्कर, हेल्थ वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के कुल 3,781 हितग्राहियों को प्रिकॉशन डोज ( बूस्टर डोज) का टीका लगाया गया है। इसी प्रकार 15 से 18 वर्ष तक के 79 हजार 846  किशोरों को भी कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।
टीके का दोनों डोज लगवाना अनिवार्य –
     स्वास्थ्य विभाग से जारी निर्देश के अनुसार टीका लगने के बाद भी कोरोना के सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। टीका लगने के बाद कोरोना संक्रमित होने पर मरीज की स्थिति गंभीर नहीं होती। वह सामान्य उपचार सावाधानी अपनाकर जल्दी स्वस्थ हो सकता है। कोरोना से बचने के लिए टीके के दोनों डोज लगवाना भी अनिवार्य है। जिन्होंने पहला डोज लेकर छोड़ दिया है। उन्हें चिन्हाकित कर दूसरे डोज का टीका लगाया जा रहा है। विगत 03 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के उम्र के किशोर-किशोरियों के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है। इसके अलावा फ्रंट लाईन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित हिताग्राहियों का प्रिकाशन डोज का टीकाकरण किया जा रहा है। शत प्रतिशत टीकाकरण होने से ही हम सब कोरोना से सुरक्षित हो सकेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्वाचन कार्यालयों में कंप्यूटर टेबल, चेयर, अलमारी आदि क्रय हेतु 11 फरवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित

Sat Jan 29 , 2022
जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी, 2022/ जिला निर्वाचन कार्यालय अंतर्गत निर्वाचन कार्य की सुगमता से संचालन हेतु निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में कंप्यूटर टेबल, कंप्यूटर चेयर, रेक, अलमारी आदि क्रय हेतु पंजीकृत फर्म, निर्माता, सूक्ष्म उद्योगों एवं अन्य फर्मों से 11 फरवरी दोपहर 3 बजे तक […]

You May Like

Breaking News

advertisement