Uncategorized

परम् पूज्य स्वामी रामदेव महाराज ने कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से किया योग एवं सूर्यनमस्कार करने का आवाहन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

समापन समारोह में हजारों से अधिक विद्यार्थियों ने किया सूर्यनमस्कार।

कुरुक्षेत्र 12 फरवरी : पिछले 5 वर्षों से हरियाणा योग आयोग द्वारा आयुष, शिक्षा, खेल, पुलिस, जेल एवं स्वास्थ्य विभाग हरियाणा तथा विभिन्न योग संस्थाओं के सहयोग से स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) से स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती (12 फरवरी) तक आयोजित सूर्य नमस्कार अभियान 2026 का राज्य स्तरीय समापन समारोह आज विद्या भारती द्वारा संचालित श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र के प्रांगण में योग गुरु स्वामी रामदेव जी के सान्निध्य में संपन्न हो गया।
3100 से अधिक विद्यार्थियों ने सहायक शिक्षा अधिकारी जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में 6 बार सूर्यनमस्कार का अभ्यास एक साथ कर के अद्भुत समन्वय एवं टीम वर्क का परिचय दिया ।
गौरतलब है कि इस अभियान में हरियाणा के कोने-कोने से 50 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की तथा हरियाणा योग आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर अभियान को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की है।
सूर्यनमस्कार अभियान -2026 के तहत तीन राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
1000 से अधिक गांवों में इसका आरंभ हुआ और इसमें प्रदेश के लगभग 50 प्रतिशत गांवों ने भागीदारी की।
इस अवसर पर उपस्थित विधार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव महाराज ने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री महोदय सुश्री आरती सिंह राव जी की इस पहल का अभिवादन किया कि फिट इंडिया की तर्ज पर हरियाणा में फिट हरियाणा के लिए सूर्यनमस्कार और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को आगे बढ़ाने के कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री प्रतिदिन योग करते हैं, हम भी प्रतिदिन योग करने का संकल्प लें। फिट रहें और इस समाज को व अपने प्रांत को समृद्धशाली बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी सनातनियों को प्रतिदिन योग एवं सूर्यनमस्कार करना चाहिए क्योंकि योग से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। योग से ही महान भारत की कल्पना साकार होगी। योग सनातन का गौरव है, राष्ट्र का गौरव है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विद्या भारती इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को जीवनशैली बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा “स्वस्थ हरियाणा – सशक्त हरियाणा” के संकल्प को साकार करें।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ
जयदीप आर्य जी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा योग आयोग ही देश का एकमात्र आयोग है जो वास्तव में योग के प्रचार- प्रसार के लिए धरातल पर कार्य कर रहा है ।
पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने योग को घर-घर तक पहुँचाने के लिए योग गुरु स्वामी रामदेव का धन्यवाद करते हुए कहा कि जयदीप आर्य हरियाणा सरकार के संकल्पों को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे योग के माध्यम से एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को योग से जोड़ना समय की आवश्यकता है तथा इस प्रकार के अभियानों से युवाओं में अनुशासन, सकारात्मकता एवं राष्ट्रीय चेतना का विकास होता है ।
अपने संबोधन में आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य जी ने बताया कि “सूर्यनमस्कार अभियान–2026” ने प्रदेश में योग को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि एक माह तक चले इस अभियान में लाखों विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही, जो हरियाणा में स्वास्थ्य चेतना के बढ़ते वातावरण का प्रमाण है।
विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे विद्यालयों में योग एवं सूर्यनमस्कार को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं शारीरिक सुदृढ़ता का विकास ही समग्र व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। इसीलिए विद्या भारती के अनेकों विद्यार्थी सरकारी व निजी संस्थानों में सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं।
समारोह में विद्या भारती के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये और साथ ही हरियाणा योगासन खेल संघ के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा योगासन की अद्भुत प्रस्तुती दी गयी। दोनों कार्यक्रमों को उपस्थित जनसमूह व मंचासीन अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया।
आयोग द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों को अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह, कॉफ़ी टेबल बुक एवं आयोग की त्रैमासिक पत्रिका योगमय हरियाणा भेंट कर सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम में मंच संचालन जिला जन संपर्क एवं सूचना अधिकारी नरेंद्र सिंह, द्वारा किया गया।
परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुए समारोह में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ.जयदीप आर्य,अतिरिक्त निदेशक आयुष,विजेंद्र् हुड्डा, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा,हिंदू शिक्षा समिति हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. ऋषि राज वशिष्ठ, हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विधार्थी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रांतीय प्रभारी ईश कुमार आर्य,जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू गुप्ता,आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. रोशन लाल,रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार, सदस्य, मनीष कुकरेजा, डॉ. पवन गुप्ता,कुलदीप सिंह,विद्या भारती से चेतराम शर्मा,अशोक रोशा,वीरेंद्र वालिया, कृष्ण धमीजा, योग समन्वयक डॉ. जागीर सिंह, योग संस्थानों के प्रतिनिधि अशोक मित्तल, कुलवंत सिंह, राममेहर शास्त्री, गुलशन ग्रोवर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से निरुपमा भट्टी सहित कई महानुभाव उपस्थित रहे ।
सूर्यनमस्कार अभ्यास करते हुए विद्या भारती के विद्यार्थीगण ।
हरियाणा योग आयोग की ओर से योगगुरु स्वामी रामदेव जी को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए अधिकारीगण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel