सास मेरी मटकनी ने, दामन लिया पहर कै बुढ्ढी न्यूं मटके

हरियाणवी लोक गीतों ने बांधा समा।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 अक्टूबर : सास मेरी मटकनी ने, दामन लिया पहर कै बुढ्ढी न्यूं मटके, मेरी री सास के पांच पुत्तर थे, दो देवर दो जेठ सुनियो.., गोकुल गढ़ ले चली गुजरिया… रौवे न ऐ मेरी राज दुलारी आदि हरियाणवी लोक गीतों को गाकर युवा कलाकारों ने समा बांध दिया। आरके सदन में आयोजित लोक गीत प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. अनिल सोनी व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.किरण कपूर ने भाग लिया और उन्होंने युवा कलाकारों का हौंसला बढाया। डॉ. अनिल सोनी ने कहा कि रत्नावली में ऐसे रत्न है जो हरियाणा की परम्परा और लोक संस्कृति को जीवित रखते हैं।
प्रतियोगिता में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की टीम ने अप्पा न्यारे होवांगे, शरमाए मत न पर खूब तालियां बटोरी। एसयूएस गवर्नमेंट कॉलेज, मटक माजरी ने सास मेरी मटकनी ना, दामन लिया पहर कै बुढ्ढी न्यूं मटके पर प्रस्तुति दी। गुरु तेग बहादुर कॉलेज ने मेरी री सास के पांच पुत्तर थे, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज अम्बाला ने गोकुलगढ़ ते चली गुजरिया, वा ए गुजरिया मेरे मन में बसी पर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने तेरे ते बेहना प्रीत घनी री तथा आरके एसडी पीजी कॉलेज ने रोवा ना ए मेरी राजदुलारी तू पर प्रस्तुति देकर सबकी वाह-वाही लूटी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून SGRR यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

Thu Oct 30 , 2025
सागर मलिक देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय काॅलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेकल्टी, स्टाफ व वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागन्तुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक धुनों के बीच माहौल उत्साह […]

You May Like

Breaking News

advertisement