भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में सांसद चौधरी धर्मबीर होंगे विशिष्ठ अतिथि

भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में सांसद चौधरी धर्मबीर होंगे विशिष्ठ अतिथि।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में होगा कार्यक्रम।
देश भर से अनेकों विभूतियाँ होंगी सम्मानित।

नई दिल्ली 7 जून : दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में होने जा रहे 23 वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को विशिष्ठ अतिथि होंगे। आज संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुषमा नाथ ने यह जानकारी दी। दिल्ली में माननीय सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के निवास स्थान पर उन्हें भेंट कर कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौपा गया। इस अवसर पर माननीय सांसद चौ० धर्मबीर ने बताया की वे इस संस्था के संस्थापक स्व० श्री भारत प्रेम जी के साथ पिछले 2 दशकों से जुड़े हुए हैं। संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक स्व० श्री भारत प्रेम जी के कार्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए माननीय संसद ने बताया की वे इस कार्यक्रम की विचारधारा से अति प्रभावित रहे हैं। जिस प्रकार देश भर से सम्मान हेतु लोगों को चुना जाता है यह अपने आप में सराहनीय है।
इस वर्ष अटल मेडिकल विश्वविद्यालय के उप-कुलपति डॉ. सुरेंदर कश्यप, जादूगर सम्राट शंकर, अधिवक्ता दुष्यंत नायक को इस सम्मान हेतु मनोनीत किया गया है। यह सम्मान अतुलनीय सेवा करने वाली विभूतियों को दिया जाता है।
माननीय संसद चौ० धर्मबीर ने संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुषमा नाथ और उनकी टीम को शुभकामनाएं भी दी। साथ ही उन्होंने देश के हर युवा को साधन संपन्न होने के साथ अपने माता पिता के लिए मान सम्मान और समर्पण के भाव को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा की समाज में सबको साथ लेकर चलना सबका सम्मान और सद्भाव की भावना के साथ कार्यरत रहना यह अपने आप में एक बहुत बड़ी सेवा है।
बता दें की सेवाश्री सम्मान समारोह में हर वर्ष देश भर से 25 विभूतियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। यह समारोह कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, रफ़ी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सेवाश्रि समिति के राष्ट्रीय महासचिव नरेश कुमार, युवा अध्यक्ष अखिल नाथ, अधिवक्ता सूरज कुमार झा, और अधिवक्ता सुचेता भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्यमिता और कौशल विकास को मिलेंगे नए आयाम : नेहरू

Wed Jun 7 , 2023
उद्यमिता और कौशल विकास को मिलेंगे नए आयाम : नेहरू। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू। गुरुग्राम : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय मिल कर उद्यमिता और कौशल विकास को […]

You May Like

advertisement