देहरादून कि स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम की पहल, नमामि बंसल

सागर मलिक

देहरादून की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त नमामि बंसल की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई थी इस कार्यशाला में नगर निगम के अधिकारी, पर्यावरण मित्र और सफाई व्यवस्था से जुड़े अन्य संबंधित लोग शामिल हुए थे,

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नागरिकों से फीडबैक लिया जा रहा है और यह शहर की स्वच्छता रैंकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि अधिक से अधिक नागरिकों को इस अभियान से जोड़ा जाए और जागरूक किया जाए।

इसके लिए QR कोड और ऑनलाइन लिंक के माध्यम से नागरिकों को फीडबैक प्रक्रिया की जानकारी दी जाए, ताकि वे आसानी से अपनी राय दे सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शहर के सभी 47 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि कचरे का सही ढंग से निस्तारण हो सके और शहर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भाजपा ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए सिद्धांत अग्रवाल

Mon Mar 10 , 2025
उत्तराखंड: भाजपा ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए सिद्धांत अग्रवाल,सागर मलिक देहरादून। भाजपा ने जारी की जिला अध्यक्षों की सूची। देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए सिद्धार्थ अग्रवाल। मीता सिंह बनाई गई पछवादून जिला अध्यक्ष। नैनीताल में प्रताप सिंह बिष्ट को मिली जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement