Uncategorized

होली के रंग कन्हा के संग संगीत समारोह आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में गुलजारीलाल नंदा स्मारक संस्थान में सुर संगम कलामंच, कुरुक्षेत्र द्वारा होली के रंग कन्हा के संग शीर्षक पर भव्य संगीतमय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने संगीत, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. शुचिस्मिता, निदेशक, गुलजारीलाल नंदा स्मारक संस्थान ने की। इस अवसर पर डॉ. विभा अग्रवाल ने होली और हमारे त्योहार विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने होली के सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
सुर संगम कला मंच के सभी कलाकारों ने सुमधुर भजनों और रंगारंग गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। होली आई रे, रंग बरसे, श्याम रंग में रंगी रे जैसे गीतों पर श्रोता भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरे आयोजन में संगीत और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होती रही।
संस्थान और सुर संगम कला मंच के इस सांस्कृतिक आयोजन को सभी ने सराहा और इसे भारतीय उत्सव परंपरा को जीवंत रखने का एक उत्कृष्ट प्रयास बताया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक होली गीत और रंग-अभिनंदन के साथ हुआ। मंच संचालन डॉ. सत्य भूषण ने किया।
कार्यक्रम में श्रीश्याम शर्मा, विशाल शर्मा, गायत्री आर्य, बिंदु गर्ग, सुमन सैनी, राजेश सैनी, डॉ. ऋषिपाल गुप्ता, डॉ दीपाली गुप्ता, सत्य भूषण, पृथ्वीनाथ गौतम, अमित अग्रवाल, बलदेव सिंह, अशोक अग्रवाल, विभा अग्रवाल, सूर्यकांत विशिष्ट, सुनीता शर्मा, सोम प्रकाश, योगेश कुमार में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button