संगीतमयी कार्यक्रम सदाबहार गीत को लेकर हुई बैठक

संगीतमयी कार्यक्रम सदाबहार गीत को लेकर हुई बैठक।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संगीत प्रेमियों को समूह ने किया आमंत्रित्त।

कुरुक्षेत्र, 18 मार्च : सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह की एक विशेष बैठक कुरुक्षेत्र रेलवे रोड़ स्थित एक निजी संस्थान में हुई। समूह सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि गुदगुदी जंक्शन द्वारा निरंतर संगीत प्रेमियों के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में संगीतमयी कार्यक्रम सदाबहार गीत 23 मार्च को यमुनानगर में आयोजित किया जा रहा है जिसकी जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में किए जा रहे 126 वें और यमुनानगर के तीसरे कार्यक्रम का आयोजन मॉडल टाउन स्थित एक होटल में दोपहर बाद 3 से सायं 6 बजे तक होगा है। जिसकी मेजबानी यमुनानगर प्रभारी संजीव शर्मा करेंगे। कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण तनेजा और सदस्य चेतन स्वरूप द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में गुदगुदी समूह के म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल से जुड़े यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला के सिंगर सदस्य नए व पुराने फिल्मी गीतों से पब्लिक का मनोरंजन करेंगे। साथ ही मिमिक्री कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मंच का संचालन संरक्षक जितेंद्र बंसल करेंगे। इस दौरान जिला यमुनानगर इकाई का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी भी बनाए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह व्याप्त है। इस दौरान उपाध्यक्ष अनुज गौड़, वरिष्ठ पदाधिकारी गुलशन ग्रोवर, डा. संजय शर्मा, सुनील भटनागर, पंकज शर्मा, श्याम जुनेजा, अमरजीत पांचाल, राकेश कंसल, नितिन सिंगला, गगनदीप ढींगरा और ललित चावला आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को लेकर बैठक करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Wed Mar 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 18 मार्च : राजकीय माध्यमिक विद्यालय अर्बन एस्टेट सैक्टर 13 में मंगलवार को जिला स्तरीय रीडिंग प्रोत्साहन कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें स्पेल बी, कहानी लेखन, वर्तिनी, वाद-विवाद, क्विज़ोन टेन्सेस और कविता लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई। […]

You May Like

advertisement