अवैध निर्माण पर बीडीए ने की सील बन्द की कार्रवाई

अवैध निर्माण पर बीडीए ने की सील बन्द की कार्रवाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बीडीए द्वारा थाना बारादरी पशुपति बिहार पीलीभीत बाईपास मार्ग में सील बन्द की कार्यवाही की गई।
इरशाद अहमद द्वारा थाना बारादरी पशुपति बिहार पीलीभीत बाईपास मार्ग पर लगभग 200 वर्गमी0 क्षेत्रफल में व्यवसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था।
मुस्तफा आदिल द्वारा थाना बारादरी पशुपति बिहार पीलीभीत बाईपास मार्ग पर लगभग 1500 वर्गमी0 क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के बारात घर का संचालन किया जा रहा था।
उपरोक्त स्थल पर बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के अनधिकृत निर्माण कराये जाने पर उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए श्री दीपक कुमार, संयुक्त सचिव, ब0वि0प्रा0 के नेतृत्व में सहायक अभियन्ता श्री मनोज कुमार सिंह, अवर अभियन्ता श्री सीताराम एवं प्रवर्तन टीम द्वारा उक्त अवैध निर्माण को सील बन्द किया गया।
बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति प्राप्त किये कराये गये अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध प्रभावी रूप से ध्वस्तीकरण/सीलबन्द की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इसमें किसी प्रकार की शिथिलत क्षम्य नहीं होगी।
बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा जन सामान्य को सचेत किया जाता है कि किसी भी प्रकार की सम्पत्ति खरीदते समय विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धी अभिलेख मॉग कर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा खरीदी जा रही सम्पत्ति नियमानुसार प्राधिकरण से स्वीकृत है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीगंज गोविंदापुर में लगाया शुगर ब्लडप्रेशर व नेत्र शिविर

Wed Sep 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज गोविंदापुर ईदगाह के पास एक दिवसीय शुगर, ब्लडप्रेशर व नेत्र शिविर मरकज़ ऐड सेल के तत्वाधान में लगाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर चला। शिविर का उद्घघाटन अल्हाज मोहसिन हसन खान व समाजसेवी इदरीस खान ने संयुक्त रूप […]

You May Like

advertisement