Uncategorized
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विधायक को भेंट किया वार्षिक पंचांग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बरेली की टीम ने बिथरी चैनपुर, के मृदुभाषी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा से भेट कर उन्हें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का पचांग भेंट किया।संगठन के द्वारा उनके समक्ष शिक्षकों की कुछ समस्याओं को रखा गया, जिसका विधायक द्वारा जल्द हल निकालने का आश्वासन दिया गया, एवं संगठनात्मक चर्चा भी की गई। भेट करने वालों में जिला महामंत्री विनोद कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, मझगवां ब्लॉक के अध्यक्ष विवेक वर्मा, बिथरी ब्लॉक के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, फरीदपुर ब्लॉक के अध्यक्ष अतुल सिंह, बिथरी ब्लॉक के उपाध्यक्ष अनिल कुमार, क्यारा ब्लॉक के उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी के सहसंयोजक आलोक गंगवार, अवनीत सिंह एवं प्रदीप मथुरिया के साथ तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।