खाटू श्याम धाम में मची बाबा के नाम की धूम,भव्य संकीर्तन और भंडारा अयोजित

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : ढांड रोड मिर्जापुर स्थित खाटू श्याम धाम में भव्य संकीर्तन एंव भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सेंकड़ो श्याम प्रेमियों नें भाग लिया और मन्नते मांगी।
इस मौक़े पर वरिष्ठ बीजेपी नेता जय भगवान शर्मा डीडी समेत कई गणमान्य लोगो नें बाबा श्याम के दरबार में माथा टेका और श्याम भक्तो को जन्मोत्सव की बधाइयाँ दी।
इस मौक़े पर प्रसिद्ध कलाकार भजन गायक लखविंद्र सिंह लख्खा और ज्योति गुप्ता नें बाबा की महिमा का गुणगान किया, श्याम भजनो पर भक्तों नें झुम गाकर तालियां बजाकर बाबा के चरणों में हाजिरी लगाई।
जय श्री श्याम के जयकारों से गुंजा शहर।
कुरुक्षेत्र ढांड रोड स्थित खाटू श्याम श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा, भक्तो में जन्मोत्सव को लेकर भारी उत्साह नजर आया।
भव्य संकीर्तन में सुप्रसिद्ध भजन गायिका ज्योति गुप्ता,पशानदार भजन प्रवाहक लखविंद्र लख्खा ने मीठे मीठे भजनों से श्याम भक्तों को भावविभोर कर दिया। कीर्तन के बाद के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगो नें भाग लिया।
श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा का जन्मोत्सव एंव भंडारा बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ आयोजित किया गया। सुबह से ही श्याम धाम का वातावरण श्याम नाम की गूंज से भक्तिमय बना रहा।
हवन और भंडारे से हुई शुरुआत।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे हवन एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सुबह 10:15 बजे से देसी घी का विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। श्याम दरबार में पंहुचे भक्तो का पवन शर्मा पहलवान नें आभार जताया और जन्मोत्सव की बधाइयाँ दी।
खाटू श्याम धाम में आयोजित संकीर्तन, उमड़े भक्तजन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता हरि प्रसाद भट्ट ने बच्चों को बांटे ट्रैक सूट

Mon Nov 3 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनपूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता हरि प्रसाद भट्ट ने बच्चों को बांटे ट्रैक सूट,सागर मलिक देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद हरि प्रसाद भट्ट ने रविवार को चंद्रबनी स्थित ऋषिकल्प आश्रम में अध्ययनरत 25 बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement