महाकुंभ से लौटने के दौरान हादसा, युवक गिरा ट्रेन से नीचे गंभीर घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : महाकुंभ से बरेली लौट रहे एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे, प्रयागराज से आई नौचंदी एक्सप्रेस (14241) से उतरते समय युवक ट्रेन के नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बरेली जंक्शन पर हुई, जहां संजय नगर, त्रिमूर्ति रोड निवासी ओमप्रकाश का 18 वर्षीय पुत्र पवन ट्रेन से उतर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन के नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम और जीआरपी थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी। जीआरपी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पवन को ट्रैक से उठाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रियल एस्टेट कारोबारी पर यौन शोषण और धोखाधड़ी की एफआईआर

Fri Feb 21 , 2025
रियल एस्टेट कारोबारी पर यौन शोषण और धोखाधड़ी की एफआईआर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रियल एस्टेट कंपनी ‘इंफ्रा हाउस’ के मालिक संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने यौन शोषण और आर्थिक ठगी का इज्ज़तनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि संजीव […]

You May Like

Breaking News

advertisement