उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्करों के ठिकानों पर छापा, कई संदिग्ध हिरासत में

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उत्तराखंड पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्करों के ठिकानों पर छापा मारा।
इस ऑपरेशन में उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में करीब 400 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
आधी रात में बड़ी संख्या में पुलिस देखकर सहमे लोग
रविवार रात करीब ढाई बजे उत्तराखंड पुलिस पूरी तैयारी के साथ बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में पहुंची। पुलिस ने स्मैक तस्करों के ठिकानों को घेरकर अचानक कार्रवाई शुरू की।
इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख इलाके के लोग सहम गए। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट, दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस जवान, महिला पुलिसकर्मी और घरों में घुसने के लिए सीढ़ियां भी लाई गई थीं।
पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए तस्कर, दो दर्जन संदिग्ध हिरासत में उत्तराखंड पुलिस ने स्मैक तस्करों शाहिद उर्फ कल्लू डॉन, उस्मान, रिफाकत, इशाकत और नन्हें लगड़ा के घरों पर छापा मारा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ये तस्कर फरार हो गए। पुलिस को संदेह है कि ऑपरेशन की सूचना पहले ही तस्करों को मिल गई थी, जिसके चलते वे भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने उनके कई सहयोगियों और परिजनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है।
फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्करी का बड़ा गढ़ ।फतेहगंज पश्चिमी लंबे समय से स्मैक तस्करी का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां से उत्तराखंड समेत कई राज्यों में नशे का जाल फैला हुआ है। इससे पहले भी इस इलाके में पुलिस ने कई बार छापेमारी कर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन कुछ समय बाद फिर से यहां स्मैक का कारोबार फलने-फूलने लगता है।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, स्थानीय पुलिस चुप
इस छापेमारी के बाद पुलिस ने इलाके में भारी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया है। फिलहाल, क्षेत्रीय पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। उत्तराखंड पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में खौफ जरूर देखने को मिला है। पुलिस अब इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की कोशिश में जुटी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आगामी होली, रमजान/ ईद- उल- फितर आदि त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना पुलिस के साथ चीता मोबाइल पर किया रूट मार्च

Tue Mar 11 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर,बरेली द्वारा आगामी होली,रमजान/ईद-उल-फितर आदि त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से विस्तृत रूप से बरेली नगर के संवेदनशील स्थानों,भीड़-भाड़ वाले स्थानों , सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में समस्त […]

You May Like

advertisement