पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आगामी होली, रमजान/ ईद- उल- फितर आदि त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना पुलिस के साथ चीता मोबाइल पर किया रूट मार्च

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर,बरेली द्वारा आगामी होली,रमजान/ईद-उल-फितर आदि त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से विस्तृत रूप से बरेली नगर के संवेदनशील स्थानों,भीड़-भाड़ वाले स्थानों , सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में समस्त थानों की पुलिस के साथ चीता मोबाइल पर रूट मार्च किया गया । मीडियाकर्मियों से वार्तालाप करते हुए बताया गया कि बरेली नगर में होली के पर्व पर निकलने वाले ऐतिहासिक जुलूसों ,रामबारात आदि के मार्गों का शान्ति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्व में ड्रोन कैमरों के द्वारा निरीक्षण किया गया है तथा रूफटॉप ,जुलूस के साथ एवं पिकेट डियूटियां निर्धारित कर दी गईं हैं। इसके अतिरिक्त त्यौहारों में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आमजन के अपेक्षित सहयोग के सम्बन्ध में थाना स्तर व जनपद स्तर पर पीस कमेटी की मीटिंग की गई है । होली एवं ईद-उल-फितर के त्यौहार सम्पन्न होने तक पैदल गश्त, जुलूस के मार्गों का निरीक्षण तथा फ्लैग मार्च नियमित रूप से किया जायेगा जिससे कि जनता के बीच पुलिस की उपस्थिति बढ़ सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस कोर वार्डन पोस्ट शास्त्रीनगर की मासिक बैठक हुयी सम्पन्न

Tue Mar 11 , 2025
पवन कालरा(संवाददाता) बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर अलखनाथ प्रभाग वार्डन पोस्ट शास्त्री नगर की मासिक बैठक पूर्व निर्धारित तिथि 10 मार्च 2025 को शाम 4.30 बजे से सेक्टर वार्डेन संजय बिसरिया के सौजन्य से शाकुंतला शिशु मंदिर स्कूल शास्त्रीनगर में, पोस्ट वार्डन साबिर हसन खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक […]

You May Like

advertisement