कुवि के संगीत एवं नृत्य विभाग की राष्ट्रीय स्तर की संगीत कार्यशाला का शुभारम्भ 29 जुलाई से8 दिवसीय कार्यशाला में पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जुलाई

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग व केयू रूसा प्रोजेक्ट के सतत शिक्षा के लिए केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कला प्रदर्शन में प्रोफेशनल्स के लिए कौशल विकास विषय पर 8 दिवसीय संगीत कार्यशाला का आयोजन 29 जुलाई से 6 अगस्त के बीच किया जा रहा है।
डीन एवं संगीत विभाग की विभागाध्यक्षा व कार्यशाला की संयोजिका प्रोफेसर शुचिस्मिता ने बताया कि इस कार्यशाला में संगीत गायन, संगीत वादन सितार, तबला वादन, शास्त्रीय नृत्य कत्थक एंव सांगीतिक रिकाॅर्डिंग सहित पांच विधाओं का क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अभ्यर्थी कार्यशाला में तीन विधाओं में हिस्सा ले सकेगा तथा इस कार्यशाला का शुल्क तीन सौ रुपए मात्र है। इन विधाओं के विशेषज्ञों के रूप में क्रमशः संगीत गायन के लिए प्रो. यशपाल शर्मा, संगीत वादन सितार के लिए पं. डाॅ. हरविन्द्र शर्मा, तबला वादन के लिए डाॅ. राहुल स्वर्णकार, शास्त्रीय नृत्य के लिए डाॅ. शुभ्रा अरोड़ा एवं सांगीतिक रिकाॅर्डिंग के लिए डाॅ. रवि गौतम प्रशिक्षण देंगे।
कार्यशाला की संयोजिका प्रोफेसर शुचिस्मिता ने बताया कि इस कार्यशाला के लिए 28 जुलाई तक पंजीकरण करवाया जा सकता है तथा इसके लिए लिंक https://forms.gle/mxTMU4UhTwEcQjc39 भी जारी कर दिया गया है तथा उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला सभी के लिए है, संगीत में रूचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यार्थियों को व्यावसायिक रूप से तैयार करना है। इस कार्यशाला को पूर्ण करने के बाद अभ्यार्थी अपना स्वयं का कार्य कर सकेगा। इस कार्यशाला की सह-संयोजिका डाॅ. आरती श्योकंद, कोर्डिनेटर डाॅ. हरविन्द्र सिंह लोंगोवाल तथा आयोजन सचिव डाॅ. अशोक कुमार शर्मा होंगे। कार्यशाला में प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :पूर्व एमएलसी श्रीमती लीलावती कुशवाहा को महिला सभा का समाजवादी पार्टी ने बनाया अध्यक्ष

Mon Jul 26 , 2021
अयोध्या :— मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या पूर्व एमएलसी श्रीमती लीलावती कुशवाहा को समाजवादी पार्टी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है सपा कार्यकर्ताओं ने कहां किए जुझारू नेता को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से आने वाले 2022 के चुनाव […]

You May Like

Breaking News

advertisement