Uncategorized

राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने की ओर से प्रदेश स्तरीय समरोह संपन्न

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

मान्यवर महोदय श्री रामवीर आई ए एस को किया स्टेट अवार्ड से सम्मानित : एस के सक्सैना।

पंजाब जालंधर : उत्कृष्ट सेवाओं एवं प्रशंसनीय गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने ने समाज में एक विशेष पहचान बनाई है। उक्त मीडिया समूह की डायरेक्टर मैडम मनदीप कौर एवं प्रमुख संपादक एस के सक्सैना की ओर से पिछले पाँच वर्षो की तरह इस बार भी राज्य स्तरीय संस्कृतिक समरोह जालंधर में अयोजत करवाया। केंद्र सरकार, प्रादेशिक सरकारों, राज्य सरकार, संत समाज, धार्मिक एवं समाजिक संगठनों, मीडिया समूहों के प्रतिनिधिमंडलों,उच्च गणमान्य,शास्त्रीय संगीतज्ञ, सूफी,लोक गायक एवं विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वालों ने समरोह में पहुँच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संगीत की धुनों एवं मधुर गायन से अति आनंदमय महौल बना रहा। सभी संगीतकारों ने अपने अपने अंदाज में ऐसा रंग बिखेरा की सभी एकाग्रचित हो कर सुन रहे थे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उपरांत विशेष “उपहार तोहफा” डायरेक्टरी एवं ग्रुप आफ मीडिया आर्गनाइजेशन के स्टीकर का विमोचन किया गया। एस के सक्सैना ने बताया कि जन कल्याणार्थ सुविधा हेतु मीडिया ग्रुप की ओर से उक्त डायरेक्टरी कठिन परिश्रम से तैयार हुई है।आज हमें अति हर्ष महसूस हो रहा कि डायरेक्टरी लोकार्पण हो रही है। समरोह के प्रबंध एवं निदेशक की ओर से मान्यवर महोदय श्री रामवीर,आई ए एस,सचिव सूचना एवं जनसंपर्क पंजाब सरकार को स्टेट अवार्ड का सम्मान चिंह भेंट करके सम्मानित किया।मैडम मनदीप कौर एवं एस के सक्सैना ने समरोह को यादगार बनाने हेतु सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel