पेंशनर सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को अटेवा, NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु आएंगे आजमगढ़

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

पेंशनर सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को अटेवा, NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु आएंगे आजमगढ़,

आजमगढ़। एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए सतत संघर्षरत संगठन अटेवा – ऑल टीचर्स एंड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी की एक बैठक जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के संघ भवन सभागार में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दिन पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर अटेवा, एनएमओपीएस के द्वारा पेंशनर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिसके क्रम में आजमगढ़ जिले के कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु स्वयं शामिल होंगे तथा जिले के पेंशनरो का सम्मान करेंगे। बैठक में प्रतिभाग करने आए हरैया तथा अजमतगढ़ ब्लॉक के पर्यवेक्षक विद्यासागर पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को आयोजित पेंशनर सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे जिले के साथियों में जोश भरा। PWD
के इंजीनियरिंग संघ के पदाधिकारी झिनकू यादव, रामसमुझ, चंद्रजीत आदि ने बताया कि विजय कुमार बंधु के साथ पीडब्ल्यूडी के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह का भी आगमन हो रहा है इसलिए अब यह कार्यक्रम केवल अटेवा का न होकर पूरे पीडब्ल्यूडी का हो गया है, पीडब्ल्यूडी के लोग भी बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग करेंगे।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि जनपद के सभी सफाई कर्मचारी आदरणीय बंधु को देखने तथा उन्हें सुनने के लिए लालायित हैं, और उनके कार्यक्रम को सफल बनाने में हर स्तर से अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इस बैठक में नव मनोनीत पदाधिकारियों जिला कार्यकारिणी के सदस्य विनीता सिंह हरैया तथा अजमतगढ़ ब्लॉक से पर्यवेक्षक विद्या सागर पटेल तथा दोनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों का जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा स्वागत किया गया। संतोष यादव का सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनयन किया। जिला महामंत्री डॉ राम जी वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री ओमकार सिंह जिला मंत्री बैजनाथ कन्नौजिया आदि ने अपने ओजस्वी संबोधन से पूरे हाल को उत्साह से भर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडब्ल्यूडी के दुर्गाशंकर मिश्र तथा संचालन पन्नालाल यादव ने किया। आज की इस बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य, सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर में डबल स्टोरी रेलवे रामा नाटक क्लब की ओर से श्रवण कुमार नाइट का किया गया मंचन

Sat Sep 24 , 2022
फिरोजपुर में डबल स्टोरी रेलवे रामा नाटक क्लब की ओर से श्रवण कुमार नाइट का किया गया मंचन फिरोजपुर 24 सितंबर कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता फिरोजपुर की बस्ती टैंका वाली में डब्ल स्टौरी रेलवे रामा नाटक क्लब की ओर से दिखाई जा रही रामलीला की दूसरी नाइट नें श्रवण […]

You May Like

advertisement