विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा ने सांसद धर्मबीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा ने सांसद धर्मबीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दिल्ली स्थित आवास पर सांसद धर्मबीर सिंह से मिले हरीश वर्मा।

हिसार 12 अगस्त : विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा ने भिवानी लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह से उनके दिल्ली स्थित सांसद निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की व मौजूदा राजनैतिक के अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह ने विश्व हिन्दू महासंघ संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन देश में हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार व उसकी रक्षा की दिशा में अपनी अहम भूमि अदा कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा को इसके लिए बधाई दी।
इस अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि सबसे प्राचीन धर्मों में से हमारा हिन्दू धर्म है। इस धर्म का इतिहास हजारों साल पुराना है। पड़ौसी देश पाकिस्तान, नेपाल व चीन तक में सिन्धु घाटी सभ्यता एवं हिन्दू धर्म के कई चिन्ह एवं प्रमाण मौजूद हैं। हिन्दू धर्म सनातन धर्म है जिसका मजतलब होता है सदा बना रहने वाला। हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पहले इस प्रकार की गणनाएं कर दी थी जो आज के विज्ञान के लिए आश्चर्य का विषय है। उन्होंने ऐसी प्रणाली को विकसित कर लिया था जिससे वे गृहों की चाल, दशा व अन्य खगोलीय घटनाएं, भूत, वर्तमान, भविष्य तक को स्पष्ट एवं सटीक बता देते थे। दुनिया भर के अनेक बुद्धिजीवियों ने भारत की सभ्यता, संस्कृति, धर्म का वैज्ञानिक आधार मानते हुए इसको स्वीकार किया है। हिन्दू धर्म की महानता के प्रचार-प्रसार में हरीश वर्मा विश्व हिन्दू महासंघ के माध्यम से जो कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है।
सासंद धर्मबीर सिंह से विचार-विमर्श करते हुए हरीश वर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू मेल छन्न अरोरियाँ पर रुकेगी

Sat Aug 12 , 2023
फिरोजपुर 12 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= दीपक कुमार मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी की ओर से सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों के सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 14033/14034 दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली जम्मू मेल का छन्न अरोरियाँ स्टेशन पर एक मिनट का […]

You May Like

Breaking News

advertisement