नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने ‘नशा मुक्त होली’ का संदेश देते हुए हर्षोंल्लास के साथ मनायी होली

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने ‘नशा मुक्त होली’ का संदेश देते हुए हर्षोंल्लास के साथ मनायी होली

राजकुमार केसरवानी

हल्द्वानी/हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जनपद नैनीताल और हरिद्वार इकाइयों ने ‘नशा मुक्त होली’ का संदेश देते हुए प्रेम, सद्भाव और भाइचारे की प्रतीक होली, हर्षाेल्लास के साथ मनायी।
जनपद नैनीताल के लालकुआं में यूनियन की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी और जिलाध्यक्ष धर्मानन्द खोलिया, महासचिव ईश्वरीदत्त भट्ट तथा लालकुआं के अध्यक्ष मुन्ना अंसारी के आतिथ्य में शानदान आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाज सेवी एडवोकेट पृथ्वी पाल सिंह रावत भी हल्दूचौड़ प्रेस क्लब में नेशनललिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट एसोशिएशन के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेने पहंुचे।
पृथ्वी पाल सिंह रावत ने सभी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि रस, रंग और उल्लास का प्रसिद्ध लोकपर्व होली सभी के लिए मंगलमय हो। उन्होंने कहा कि उत्साह रस, रंग, व प्रेम से सराबोर यह पर्व हमें सम्प्रदायिक सौहार्द की सीख देता है इस पर्व को आनन्द के साथ मनाएं और समाज में भाईचारा स्थापित करंे। उन्होंनें कहा होली का पर्व मंगलोत्सव के रूप में मनाना चाहिए क्योंकि यह भारत भूमि ही नही विश्व में प्रचलित लोक पर्व है रस, रंग, माधुर्य से सराबोर यह पर्व आंतरिक उल्लास को उभारने वाला एक सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण पर्व है। हर वर्ग, जाति, धर्म और संप्रदाय के लोग इसे बड़े उत्साह एवं आनंद के साथ मनाते हैं। रंगों का यह पर्व प्रकृति से मानव को एकाकार कर तादात्म्य स्थापित कर देता है एवं जीवन को उल्लास के साथ जीने की रीति-नीति का भी शिक्षण देता है।
पूर्व दर्जाधारी राज्य मन्त्री ललित पंत ने कहा कि नशा मुक्ति होली का संदेश देकर पत्रकारों ने एक आदर्श स्थापित किया क्योंकि नशा मानव जीवन के लिए अभिशाप नहीं बल्कि महा अभिशाप है। होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ सभी आगन्तुको ने जमकर ठुमके लगाये व झूम झूम कर होली के गीत गाये।
इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी राज्य मन्त्री ललित पंत, सूचना अधिकारी (प्रभारी मीडिया सेंटर) गिरिजा शंकर जोशी, यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी जिलाध्यक्ष धर्मानन्द खोलिया महासचिव ईश्वरी भट्ट, सक्षम की जिला सचिव लता पंत, प्रांत प्रमुख जया भण्डारी, रिम्पी बिष्ट, लालकुआँ इकाई के अध्यक्ष मुन्ना अंसारी, महामन्त्री राकेश सिंह, डॉ० उमेश चंदोला, कंचन परिहार, हल्द्वानी नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित, रमाकान्त पंत, सूचना विभाग के आन सिंह मटियाली, मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार में भी यूनियन की जिला इकाई ने रंगोत्सव का आयोजन कर सभी ‘नशामुक्त होली’ मनाने का आह्वान किया। स्थानीय होटल में आयोलित कार्यक्रम में पत्रकारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। यूनियन द्वारा हर्बल गुलाल विशेष रूप से ‘आकांक्षा’ संस्था से मंगाया गया था, जिसे दिव्यांग विद्यार्थियों ने तैयार किया था। रंगोत्सव में आये सभी अतिथियों को मिष्ठान के साथ दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल भी भेंट किया गया। इस इवसर पर यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी में चुने गये पत्रकार हरपाल सिंह, सुनील शर्मा और प्रमोद कुमार का अभिनन्द भी किया गया।
रंगोत्सव में यूनियन के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, यूनियन की हरिद्वार इकाई की जिलाध्यक्ष सुदेश आयार्, महासचिव मुकेश कुमार सूर्या, विक्रम सिंह सिद्धु, राहुल शर्मा, विनोद चौहान, भगवती प्रसाद गोयल, प्रभाष भटनागर, नवीन पाण्डेय, सूर्या सिंह राणा, चौ0 महेश सिंह, नवीन कुमार, गणेश भट्ट, धीरेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने किया पुलिस लाईन और पुलिस कार्यालय नैनीताल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Fri Mar 14 , 2025
एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने किया पुलिस लाईन और पुलिस कार्यालय नैनीताल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण राजकुमार केसरवानीनैनीताल डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा जनपद की पुलिस लाईन और पुलिस कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम परेड का आयोजन कर पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता का आंकलन किया गया। परेड […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored