एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने किया पुलिस लाईन और पुलिस कार्यालय नैनीताल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने किया पुलिस लाईन और पुलिस कार्यालय नैनीताल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

राजकुमार केसरवानी
नैनीताल

डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा जनपद की पुलिस लाईन और पुलिस कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम परेड का आयोजन कर पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता का आंकलन किया गया। परेड में शस्त्र कवायद की सिखलाई तथा ड्रिल करवाई गई।

पुलिस लाइन के परिसर, भवन तथा कार्यालयों का भ्रमण किया गया। प्रतिसार निरीक्षक को साफ सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस लाइन के कार्यालयों में मौजूद विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया, अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।

प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पुलिस लाइन में प्रत्येक पुलिस कर्मी की क्रमवार ईआर व cer लगाई जाय। फिटनेस के लिए पीटी व परेड कराई जाय।

पुलिस लाइन के मदों में अधिक समय से नियुक्त पुलिस कर्मियों का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाय।

कर्मियों को उपलब्ध वर्दी किट/समान की जानकारी ली गई। किट में उपलब्ध सामग्री का वर्ष और गुणवत्ता की स्थिति परखी गई।

स्टोर में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों/सामग्री को थानों/कार्यालयों में वितरित करें।

जीपी लिस्ट/रजिस्टरो में स्टेटमेंट summary बनाई जाय। वितरित सामग्रियों को थानों से मिलान किया जाय।

व्यायामशाला का निरीक्षण किया गया, उपकरणों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

सीसीटीएनएस प्रशिक्षण केंद्र में ऑनलाइन जीड़ी/एफआईआर की स्थिति की जानकारी ली गई। पुलिस कर्मियों को नए मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया जाय।

परिवहन शाखा में उपलब्ध वाहनों में ईंधन व्यय, मॉडल तथा एवरेज की स्थित जानी। कहा किसी भी अनियमितता पाने पर कार्यवाही की जाएगी।

राशन शॉप तथा सीपीसी कैंटीन में अच्छी गुणवत्ता युक्त खाद्य, घरेलू सामग्री तथा उपयोगी वस्तुओं को क्रय किया जाय। गुणवत्ता से समझौता न करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।

भोजनालय में कर्मचारियों के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया जाय। खाने के मेनू अच्छा रखें, मैस डाइट को न्यूनतम दरों पर लाने का प्रयास करें। ताजी सब्जियां, दालें और अनाज का प्रयोग करें।

पुलिस कार्यालय नैनीताल की सभी शाखाओं और भवनों का भी अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सभी शाखा प्रभारियों को अपने–अपने कार्यालयों में स्थित अभिलेखों और ऑनलाइन कार्यों का अध्यावधिक करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल, पूरन राम आगरी वाचक एसएसपी नैनीताल, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल, हेम चंद्र सती प्रधान लिपिक, चंद्रशेखर कन्याल वाचक एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, मो० सुलेमान प्रभारी आंकिक समेत अन्य शाखा प्रभारी और अधीनस्थ पुलिस बल मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामनगर पुलिस ने 05 साल से फरार चल रहे 05 हजार के ईनामी अभियुक्त को पानीपत हरियाणा से किया गिरफ्तार

Fri Mar 14 , 2025
राजकुमार केसरवानीरामनगरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा फरार/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही कर वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। MCC NO88/21 सरकार बनाम शाकिर हुसैन,व CC NO 489/19 जैनव […]

You May Like

advertisement