नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने बारना में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 मार्च : सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। आज यह मेडिकल यूनिट थानेसर हल्का के गांव बारना पहुंची, जहां गांववासियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ लिया।
इस अवसर पर डॉ. प्रमोद ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट की मैडिकल टीम ने गांव बारना में 89 मरीजों की जांच कर उन्हें उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं, जबकि 7 लोगों को रक्त और मूत्र जांच की सुविधाएं भी मौके पर ही प्रदान की गईं।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान’ के अंतर्गत मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संजय और संध्या बने एनएसएस के बेस्ट वालंटियर

Thu Mar 26 , 2026
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का साप्ताहिक शिविर संपन्न। पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया गया। बीएससी योग के छात्र संजय और बीवॉक पब्लिक सर्विसेज की छात्रा संध्या बेस्ट वालंटियर चुने गए, […]

You May Like

advertisement