नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा लखमड़ी में 107 लोगों को उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाएं

बाबैन,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 24 जून : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव-गांव पहुंचकर लोगों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करा रही है।
इसी क्रम में बुधवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट लाडवा विधानसभा क्षेत्र के लखमड़ी में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने अपने घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। इस शिविर में 92 जरूरतमंद मरीजों को परामर्श के बाद मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, साथ ही 15 मरीजों को रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने बताया कि ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र अभियान’ के तहत यह पहल केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम के प्रति भी जागरूक कर रही है। उल्लेखनीय है कि पूरे संसदीय क्षेत्र में तीन मोबाइल मेडिकल युनिट संचालित कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौमाता की सेवा करने वाला तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है

Thu Jun 25 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – उमेश गर्ग। गौमाता की सेवा भागवत सेवा।सभी प्रकार के कष्टों के निवारण के लिए अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन और शुभ कार्यों में गौशालाओं में हरी घास भेंट करे। कुरुक्षेत्र 24 जून : आज के समय मे ज़ब इंसान इंसान की […]

You May Like

Breaking News

advertisement