हर घर तिरंगा, हर दिन तिरंगा’ का संकल्प लेकर आगे बढ़ें : नवीन जिन्दल 

हर घर तिरंगा, हर दिन तिरंगा’ का संकल्प लेकर आगे बढ़ें : नवीन जिन्दल 

सांसद नवीन जिन्दल  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के 5वें संस्करण के शुभांरभ कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान करते हुए बोले- जब तिरंगा फहराने का अधिकार 365 दिन का है तो उत्सव भी 365 दिन होना चाहिए।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 अगस्त : देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के पांचवें संस्करण की हरियाणा में शुरुआत धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से हो रही है।  इस संदर्भ में सांसद एवं फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल ने एक वीडियो संदेश द्वारा देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा, हर दिन तिरंगा’ का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसे केवल कुछ विशेष दिनों तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।
सांसद नवीन जिन्दल ने कहा, “जब तिरंगा फहराने का हमारा अधिकार 365 दिन का है, तो तिरंगे का उत्सव भी 365 दिन होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि 1992 में शुरू हुआ उनका तिरंगे के साथ जुड़ाव केवल व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ जोड़ने का संकल्प रहा है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराने के अधिकार के लिए 10 वर्ष तक चली कानूनी लड़ाई के बाद वर्ष 2004 में सुप्रीम कोर्ट ने हर भारतीय को पूरे वर्ष सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिया। इसके बाद उनका प्रयास रहा कि यह अधिकार केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि देश के हर घर तक पहुंचे।
‘हर घर तिरंगा’ ने बदली देश की तस्वीर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 में शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि इस अभियान ने देश में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनाओं को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा, “जब राजनीतिक झंडों की जगह केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की बात होने लगी तो यह देखकर गर्व हुआ। लेकिन सवाल यह है कि सिर्फ कुछ दिन ही क्यों? तिरंगा तो हर भारतीय के दिल में हर दिन होना चाहिए।” इसी भावना के साथ फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने ‘हर घर तिरंगा, हर दिन तिरंगा’ को अपना ध्येय बनाया है।
इस बार ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ से जुड़ा अभियान।
नवीन जिन्दल ने बताया कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि इसे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा, “तिरंगा हमारी पहचान है और वंदे मातरम् हमारी आवाज। दोनों में एक ही राष्ट्रभाव समाहित है।”
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर सम्मान और मर्यादा के साथ तिरंगा फहराएं तथा ध्वज संहिता का पालन करें। साथ ही उन्होंने लोगों से harghartiranga.com पर जाकर ‘Selfie with Tiranga’ अपलोड करने और पोर्टल पर उपलब्ध ‘वंदे मातरम्’ के पावन बोल पढ़ने का आग्रह किया।
परिवार और पड़ोस को भी अभियान से जोड़ें।
सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल सरकार या किसी संस्था का अभियान नहीं, बल्कि पूरे देश का अभियान है। हर नागरिक अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को इससे जोड़े, ताकि तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिन्दल नवीन जिन्दल कुरुक्षेत्र तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके लिए उन्होंने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता से भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने का भी आह्वान किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement