जालौन: सनातनी घरों में घट स्थापन के साथ शक्ति उपासना का पर्व नवरात्र प्रारंभ

सनातनी घरों में घट स्थापन के साथ शक्ति उपासना का पर्व नवरात्र प्रारंभ

नगर में आधा सैकड़ा स्थानों पर प्रतिष्ठापित की गई दुर्गा प्रतिमाएं

रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन

कोंच। शक्ति उपासना और भक्ति साधना का प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्र सोमवार से सनातनी घरों में घट स्थापन के साथ ही प्रारंभ हो गए हैं। बड़े भोर से ही मैया के जलाभिषेक के लिए महिलाओं का विभिन्न देवी मंदिरों में जमावड़ा शुरू हो गया था। नगर में कमोवेश आधा सैकड़ा जागरण मंचों के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिष्ठापना पूरे भक्तिभाव से कराई है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बज रहे देवी गीतों और मैया की भेंटों से वातावरण दुर्गा मय हो उठा है।
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा सोमवार से शारदीय नवरात्र का प्रारंभ हो गया है। इसी के साथ देवी मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला भी तेज हो गया है जो भोर में मुंह अंधेरे से शुरू होकर काफी दिन चढ़े तक जारी है। सनातन धर्मावलंबियों के घरों में विधि विधान से घट स्थापन किए गए। इसी कलश को दुर्गा का साक्षात स्वरूप मानकर नौ दिन तक भक्ति भाव से पूजा अर्चना करने का विधान है। अलस्सुबह से ही बड़ी माता, सिंहवाहिनी, बोदरी माता, अनंदी माता, हुलका देवी, शीतला माता, धनुताल स्थित मां काली, राजराजेश्वरी हिंगलाज माता (नारायण पुरी मंदिर) आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं खासतौर पर महिलाओं ने जाकर जलाभिषेक किया। सायं वेला में दर्शनार्थियों का तांता शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। इसके अलावा नईबस्ती स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पार्श्व में मां गायत्री, सर्राफा बाजार में मां काली, मारकंडेयश्वर मंदिर पर मां गौरी सहित नगर भर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधा सैकड़ा दुर्गा पंडालों में प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित की गई हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: गावहिं छवि अवलोकि सहेली, सियॅं जयमाल राम उर मेली

Tue Sep 27 , 2022
‘गावहिं छवि अवलोकि सहेली, सियॅं जयमाल राम उर मेली’ 🤡 धनुर्भंग लीला में रावण-वाणासुर व लक्ष्मण-परशुराम संवादों का आनंद लिया दर्शकों ने 🤡 बिदूषक दूल्हा और नाऊ कक्का की हास्य विनोद से भरीं प्रस्तुतियों ने खूब गुदगुदाया रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन […]

You May Like

advertisement