एनसीसी कर्मचारी संघ ने बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर कराया खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम

एनसीसी कर्मचारी संघ ने बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर कराया खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम

दीपक शर्मा ( संवाददाता)

बरेली : एनसीसी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में बरेली कॉलेज बरेली के पूर्वी गेट पर गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम हुआ | एनसीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ अंचल अहेरी एवं महामंत्री जगपाल सिंह भाटी ने बताया कि संघ की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम उत्साह के साथ कराया जा रहा है | सहभोज में 1000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया | राहगीरों के साथ ही एनसीसी अधिकारियों, कर्मचारियों, बरेली कालेज के छात्र/ छात्राओं एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभोज में प्रतिभाग किया | खिचड़ी सहभोज में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया | सहभोज कार्यक्रम में मुख्य रुप से कर्नल अमन नेगी, कर्नल मुकुल मंकू, कर्नल सुधांशु दीक्षित, सूबेदार मेजर आनंद सिंह, टीकाराम शर्मा, जगदीश चंद्र जोशी, सुभाष जी, सुनील कुमार जैन, तापस मिश्रा, इंजीनियर विवेक शर्मा, राजीव शर्मा, कृष्ण कुमार मौर्य, ललित मोहन, उदयवीर सिंह, गार्गी शर्मा, नीरजा, सोनी अम्बवानी, कंचन चौधरी, रामसिंह, महेंद्र पाल गोला, सुधीर कुमार वर्मा, दीपक कुमार, आशीष कुमार, विवेक कुमार, सोमपाल, अशोक कुमार, शाजिया, अनीता एवं उग्रपाल आदि उपस्थित रहे |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:<em>चेकिंग के दौरान 01 कुंतल प्रतिबंधित मांस व मांस काटने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार</em>

Thu Jan 19 , 2023
थाना- जहानागंजचेकिंग के दौरान 01 कुंतल प्रतिबंधित मांस व मांस काटने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तारदिनांक-18.01.2023 को उ0नि0 संतोष कुमार सिंह मय हमराह द्वारा ईदगाह के उत्तर पोखरे के पास समय करीब 21.10 बजे दबिश दिया गया तो कुछ व्यक्ति जो गोकशी कर रहे थे पुलिस को आते […]

You May Like

Breaking News

advertisement