किसी भी सूचना, फोटो या वीडियो को सोर्स के वेरीफाई किये बिना पोस्ट ना करें : नेहा सिंह

किसी भी सूचना, फोटो या वीडियो को सोर्स के वेरीफाई किये बिना पोस्ट ना करें : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए एकजुट होकर एक टीम की तरह करें काम।
उपायुक्त नेहा सिंह ने लघु सचिवालय के सभागार में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित।

कुरुक्षेत्र, 10 मई : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि किसी भी सूचना, फोटो या वीडियो को सोर्स के वेरीफाई किये बिना पोस्ट ना करें। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइटों पर हमारे सोशल अकाउंट होते हैं। यहां पर पोस्ट जाने के बाद वो दूसरे देशों तक पहुंचते हुए हैं। ऐसे में विदेशी मीडिया उसे अपने अंदाज में पेश करती है। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए एकजुट होकर एक टीम की तरह काम करें। जिससे हमारे जिला के साथ-साथ प्रदेश व देश की स्थिति पैनिक ना हो।
उपायुक्त नेहा सिंह शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिला में इस समय तक कोई समस्या नहीं है। ऐसे में पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सभी नागरिक सतर्क करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन की तरफ से जारी होने वाली सूचनाओं के अनुसार मदद करें। देश के दूसरे हिस्सों की तरह यदि जिला में कहीं कुछ मिलता है तो उसकी सूचना पहले प्रशासन और पुलिस को दें। कहीं पर भी कोई अफरा- तफरा होने पर फोक्स ना करें।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि इस समय में बहुत अधिक फेक न्यूज चल रहे हैं। ऐसे न्यूज पर विश्वास नहीं करना है। प्रशासन द्वारा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से सूचनाएं व न्यूज को ही पोस्ट करें। आम नागरिक में डर की भावना ना फैलें और शांति व्यवस्था बनाकर रखें। जिला प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आज सोशल प्लेटफार्म की कारण सूचनाओं का दायरा बढ़ चुका है। इसी कारण से पहले खुद के बारे में, परिवार और अपने संबंधियों के बारे में सोचें और देशहित को ध्यान में रखते हुए वेरीफाई सूचना को ही पोस्ट करें।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि इस समय देश में कई प्रकार की घटनाओं की आड़ में साइबर अटैक हो रहा है। ऐसे में अपने फोन पर आने वाले सभी लिंक को खोलने से पहले अच्छे से जांचे। किसी भी लिंक को शेयर करने के पहले उसकी पुष्टि करें। ये लिंक साइबर अटैक हो सकता है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सूचनाएं या लिंक को शेयर करें। ऐसी कोई भी सूचना पोस्ट ना करें, जिसका गलत मतलब निकाला जाए। नागरिकों के लिए सही समय पर सही जानकारी प्रस्तुत करें। जिला में पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हैं।
उन्होंने कहा कि जिला में किसी भी प्रकार कोई घटना सामने आए तो उसकी सूचना पुलिस को दें। जिलाभर में पुलिस कर्मचारी-अधिकारी पूरी तरह से सतर्क हैं। पुष्टिï के बाद ही मैसेज करें। यदि कोई बिना वेरीफाई मैसेज आता है तो उसको शेयर ना करें और दूसरों को भी रोकें। मार्केट व अन्य स्थानों पर पुलिस की गाड़ियां लोगों के बीच जाकर अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को जागरूक भी करेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश की एकता व अखंड़ता के लिए राष्ट्रीयता की भावना सर्वोपरि : डॉ. ममता सचदेवा

Sun May 11 , 2025
देश की एकता व अखंड़ता के लिए राष्ट्रीयता की भावना सर्वोपरि : डॉ. ममता सचदेवा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक केयू में 1857 की क्रांति की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित। कुरुक्षेत्र, 10 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित 1857 क्रांति संग्रहालय में शनिवार को 1857 की क्रांति में बलिदान देने वाले […]

You May Like

Breaking News

advertisement