युवाओं में नई ऊर्जा का हो संचयन – निखिल राय भाजयुमो जिलाध्यक्ष
आजमगढ़। जनपद के यशस्वी भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय के प्रथम आगमन पर नेहरू हाल के सभागार में स्वागत समारोह संपन्न किया गया स्वागत समारोह की व्यवस्था प्रमुख श्रीकृष्ण उर्फ किशन ने बताया कि निखिल राज जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बनाए जाने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचयन हो रहा है।भाजुमयो जिलाध्यक्ष कप्तानगंज से शिब्ली कॉलेज के रास्ते होते हुए नेहरू हाल तक उनका अभिनंदन समारोह संपन्न किया गया। जिसमें युवाओं द्वारा जगह-जगह पर भजुमयो जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया स्वागत समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह व संचालन अभय तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रिटायर्ड प्रोफेसर प्रभुनाथ सिंह मयंक, पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्र गुड्डू, वरुण राय, प्रेम प्रकाश राय, प्रेम नारायण पांडे, माला द्विवेदी, देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, अरविंद जयसवाल, बृजेश यादव, अवनीश मिश्रा, अवनीस सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, राहुल सिंह कोशिक, अभिषेक राय, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट पदमाकर पाठक