अब शाहबाद के सीकरी फार्म हाउस पर देश भर के किसान आधुनिक मशीनों से जांच करवा सकेंगे मिट्टी की सेहत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सीकरी फार्म हाउस पर जापान की तकनीक पर आधारित श्री रामनाथ सॉयल लैब होगी स्थापित।
हर माह मिट्टी के 100 नमूनों की होगी जांच। वर्ष 2023 तक 10 लाख किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करने का लक्ष्य।
10 राज्यों के किसान जुड़ेंगे आधुनिक लैब के साथ।
केवल नाममात्र खर्च पर होगी मिट्टी के नमूनों की जांच।

शाहबाद कुरुक्षेत्र 20 जनवरी :- देश के किसानों के लिए जैविक खाद बनाने वाले शाहबाद के गांव ढकाली के सीकरी फार्म हाउस पर अब देश भर के किसानों के खेतों की मिट्टी की सेहत आधुनिक लैब में चैक की जाएगी। इस आधुनिक लैब को जापान की आधुनिकतम मशीनों के साथ लैस किया जाएगा। इस लैब की स्थापना प्रगतिशील किसान करण सीकरी द्वारा की जा रही है। इस लैब में हर माह मिट्टी के 100 नमूनों की जांच की जाएगी। अहम पहलू यह है कि सीकरी फार्म हाउस के साथ वर्ष 2023 तक 10 लाख किसानों को जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच भी करने का टारगेट तय किया गया है। इस लैब को जल्द ही किसानों को समर्पित कर दिया जाएगा।
शाहबाद के गांव डंगाली में सीकरी फार्म हाउस के प्रबंधक निदेशक प्रगतिशील किसान करण सीकरी ने वीरवार को विशेष बातचीत करते हुए कहा कि सीकरी फार्म हाउस पर मिट्टी की सेहत की जांच करने के लिए जापान की तकनीक और मशीनरी का प्रयोग करते हुए एक आधुनिक सॉयल टेस्टिंग लैब स्थापित की जा रही है। इस लैब का नाम उनके दादा के नाम पर श्री रामनाथ सॉयल लैब रखा गया है। इस लैब को चेरिटेबल प्रणाली से चलाया जाएगा और इस लैब का संचालन करने के लिए करणा फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई है। इस लैब के माध्यम से हर माह मिट्टी के 100 नमूनों की जांच की जाएगी। इस लैब में मिट्टी की सेहत के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मिल पाएगी। यह पहली ऐसी लैब है जहां पर मिट्टी के न्यूट्रिशन के साथ-साथ जीवाणु के बारे में जानकारी मिल पाएगी।
उन्होंने कहा कि सीकरी फार्म हाउस के साथ अभी तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से करीब 7 राज्यों जिनमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान शामिल है, के 5 लाख किसान जुड़े हुए है। अब लक्ष्य तय किया गया है कि 10 राज्यों जिनमें उत्तराखंड, उतर प्रदेश और अन्य प्रदेशों को भी शामिल किया जाएगा, के 10 लाख किसानों को सीकरी फार्म हाउस के साथ जोड़ा जाए। इन सभी किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच की जाएगी। उनका मुख्य लक्ष्य यह है कि मिट्टी की सेहत को तंदुरुस्त रखना है, यह तभी संभव हो पाएगा जब मिट्टी की बीमारियों और कमियों के बारे में पता चल पाएगा। इस लैब के माध्यम से यह संभव हो पाएगा, क्योंकि इस लैब में हाईटैक प्रणाली से मिट्टी की सेहत की तमाम जानकारी मिल पाएगी। इस लैब में कम खर्चे पर नमूनों की जांच की जाएगी और कोई भी किसान लैब में पहुंचकर मिट्टी के नमूनों की जांच करवा पाएगा।
सॉफ्टवेयर में फीड होगा किसानों का लेखा-जोखा
प्रगतिशील किसान करण सीकरी का कहना है कि श्री रामनाथ सॉयल टेस्टिंग लैब को हाईटेक प्रणाली पर स्थापित किया जाएगा। इस लैब में विशेष साफ्टवेयर होंगे और इन सॉफ्टवेयर में सभी किसानों का डाटा फीड किया जाएगा तथा मिट्टी के नमूनों की जांच का डाटा भी मिल पाएगा। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसान स्वयं अपने खेत की मिट्टी की सेहत को किसी भी समय जांचने में सक्षम होगी।
एनएबीएल से पंजीकृत करवाएंगे लैब को
प्रगतिशील किसान करण सीकरी का कहना है कि श्री रामनाथ सॉयल टेस्टिंग लैब को राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से पंजीकृत करवाया जाएगा। इस संस्था से पंजीकृत करवाने के बाद श्रीरामनाथ सॉयल टेस्टिंग लैब की देश भर में एक अलग पहचान और गुडविल बनेगी तथा किसानों का भी भरोसा बनेगा। उनका मकसद है कि अधिक से अधिक किसानों की मदद की जा सके और किसान कम खर्चे पर अधिक उपज पैदा करके अपनी आय में इजाफा कर सके। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को भी बल मिलेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

20 साल से था सोरायसिस (चर्म रोग), मात्र तीन महीने चले आयुर्वेदिक इलाज से ठीक हुआ मरीज

Thu Jan 20 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्याल में असाध्य रोगों से ग्रस्त रोगी हो रहे ठीक।मिल रहा नया जीवनदान। कुरुक्षेत्र :- बीस साल से सोरायसिस (चर्म रोग) से ग्रसित प्रो. राजबीर सिंह पन्नू को नया जीवनदान मिला है। राजबीर को सर्दी के मौसम में […]

You May Like

Breaking News

advertisement