अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी हरियाणा सरकार के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल से मिले

अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी हरियाणा सरकार के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल से मिले।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
 
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से विदेशों से लोगों को जोड़ने की हरियाणा सरकार की योजना : डा. अमित अग्रवाल।
 
चंडीगढ़, 29 नवम्बर : हरियाणा सरकार का अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर विदेशों से लोगों को जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। इस के लिए बकायदा एक वेबसाइट भी बनाई जा रही है। कुरुक्षेत्र की धरती से करीब तीन दशक पूर्व अमेरिका में जाकर सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी से मुलाकात करते हुए हरियाणा सरकार के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस के लिए सरकार द्वारा एक वेबसाइट भी बनाई जा रही है जिसमें विदेश से लोग गीता जयंती उत्सव में आने के लिए अपना नाम पंजीकृत करवा सकते है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट में पंजीकृत होने के बाद विदेश से आने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को सरकार की ओर से विशेष पास उपलब्ध करवाने के साथ ठहरने, खाने पीने की व्यवस्था के साथ गाइड एवं ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। डा. अग्रवाल ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से सरकार के पास सारा डाटा उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि विदेश में भारतीयों एवं अन्य नागरिकों को जो अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर किसी कारण आने में सक्षम नहीं है उन्हें वेबकॉम के माध्यम से जोड़ा जायेगा। विदेश से लोगों अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से जोड़ने वाले लोगों को भी प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर  अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से जुड़ने एवं पंजीकृत होने के लिए अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल को अपना प्रार्थना पत्र भी सौंपा। जोशी ने कहा कि सरकार की योजना का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाड़ा व इंग्लैण्ड इत्यादि सहित विश्व के विभिन्न देशों में पांच सदस्यीय लोगों की कमेटियां गठित करे जो अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें जोड़े। अगर सरकार की योजना पर सफलतापूर्वक कार्य होता है तो वास्तव में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का नाम सार्थक होगा। अधिक से अधिक लोग गीता जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। साथ ही कुरुक्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 
अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी हरियाणा सरकार के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्तमान युग में गीता की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

Tue Nov 29 , 2022
वर्तमान युग में गीता की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम कन्या महाविद्यालय के साथ गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की विशेष सहभागिता रही। कुरुक्षेत्र, 29 नवम्बर : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर सेठ नवरंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement