पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस पर कस्बे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बरेली के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस मौके पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डी .सी. वर्मा भी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे के सम्मानित, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ तमाम लोगों ने राष्ट्रगान गीत गाया। और बड़े हर्षोल्लास के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाए गए। उसके बाद तिरंगा यात्रा भिटौरा स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर कस्बे की में बाजार होते हुए । विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी होते हुए नौगवां पर पहुंची। और फिर वहां से चलकर लोधी नगर चौराहे पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा रैली का समापन किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रेलवे के रिटायर वरिष्ठ अधिकारी नेत्रपाल सिंह, ठाकुर धर्मवीर सिंह, रमन जायसवाल, चक्रवीर सिंह, केपी राना, ओमेंद्र चौहान, गौरव मिश्रा, सचिन चौहान, कैलाश शर्मा, प्रिंस चौहान, प्रधान वेद पाल सिंह, सभासद अबोध सिंह, विक्रम परमार, कविश गंगवार उर्फ राहुल, अमन सिंह, प्रदीप गुप्ता, सतीश महेश्वरी, कृपाल सिंह, प्रेम कोरी, राजीव मिश्रा, दीपू सिंह, मोनू सिंह, रणजीत सिंह, अशोक सिंह, सोनू सिंह आदि लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के गीतों की बयार बही

Thu Aug 17 , 2023
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के गीतों की बयार बही दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, महानगर शाखा के तत्वावधान में अध्यक्ष विष्णु स्वरूप भारद्वाज के सभागार में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सबसे पहले […]

You May Like

Breaking News

advertisement