पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, बुधवार को नेशनल हाइवे के झुमका चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से रात की ड्यूटी से लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी।पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।टक्कर मारकर भाग रहा पिकअप और चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक गांव धनतिया निवासी चंद्रपाल गंगवार (75) परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक कार शोरूम पर रात की चौकीदारी करते थे।रोज की तरह बुधवार सुबह को वह रात की ड्यूटी करके साइकिल के द्वारा घर लौट रहे थे।झुमका चौराहे पर जब वह अपने गांव की तरफ मुड़े तभी बिलवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में उनकी पहिए के नीचे कुचलकर मौत हो गई।टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप और चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चालक को हिरासत में ले लिया। पिकअप को थाना परिसर में खड़ा कर लिया।वह अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी,पुत्र हरेंद्र गंगवार,पुत्री सोनिया को छोड़ गए है।हादसा थाना सीबी गंज और फतेहगंज पश्चिमी की सीमा पर हुआ जिससे दोनों थाना की पुलिस पहुंची।लेकिन बगैर किसी विवाद के स्थानीय थाना पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कंपोजिट विद्यालय में धूम धाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव,शिक्षक चौपाल

Thu Apr 9 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : दुनका , ब्लाक शेरगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय ढकिया डाम में कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का विदाई समारोह, वार्षिक उत्सव एवं शिक्षक चौपाल का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने की कार्यक्रम में विकास खण्ड शेरगढ़ के खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश […]

You May Like

advertisement