आंगनबाड़ी एजुकेटर भर्ती में धांधली करने का अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप

आजमगढ़। जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक पर आंगनबाड़ी एजुकेटर भर्ती में धांधली के गंभीर आरोप लगे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में शासनादेशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार, मेरिट की अनदेखी करते हुए रिश्वत के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अभ्यर्थियों ने बताया कि इस संबंध में जिला अधिकारी आजमगढ़ को भी शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद अनियमितताओं पर रोक नहीं लगी।

जब अभ्यर्थियों ने पत्रकारों के साथ मिलकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान उन्हें अपना मोबाइल भी खोलना पड़ा, फिर भी वे सवालों का सही उत्तर नहीं दे पाए।

पत्रकारों द्वारा जब बयान मांगा गया, तो राजीव पाठक मीडिया के सवालों से बचते हुए मौके से निकल गए। इस पूरे घटनाक्रम से नाराज अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पावन कार्तिक मास में लगातार 18वें दिन निकाली प्रभातफेरी

Sun Oct 26 , 2025
पावन कार्तिक मास में लगातार 18वें दिन निकाली प्रभातफेरी भगवान को केवल श्रद्धा और विश्वास से ही पाया जा सकता है: सचिन नारंग फिरोजपुर 25 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार 18वें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम […]

You May Like

advertisement