पावन कार्तिक मास में लगातार 18वें दिन निकाली प्रभातफेरी

पावन कार्तिक मास में लगातार 18वें दिन निकाली प्रभातफेरी

भगवान को केवल श्रद्धा और विश्वास से ही पाया जा सकता है: सचिन नारंग

फिरोजपुर 25 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार 18वें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम श्री नितिन मोंगा परिवार बना। पावन कार्तिक मास में श्री नितिन मोंगा ने अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और प्रभातफेरी निकाली। सचिन नारंग, राजेश वासुदेवा, दविंदर राजू, हरि ओम शर्मा, करुण मोंगा और प्रिंस चावला ने बहुत ही सुंदर भजनों/भेटों का गायन किया। इसके बाद श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का यह अदभुत नज़ारा देखने लायक था। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सचिन नारंग ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रद्धा का अर्थ है भगवान पर गहरा भरोसा, विश्वास और सम्मान। यह भक्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण माना जाता है। श्रद्धा के बिना, भक्ति अधूरी है और भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को श्रद्धा और भक्ति दोनों में स्थिर रहने की आवश्यकता होती है।
इस अवसर पर श्री विनोद मोंगा, नेहा मोंगा, सुगंधा मोंगा, तानीया मोंगा, अमोद मोंगा, शाम मोहन मोंगा, वीरा मोंगा, दीप्ति पुरी, राशि पुरी, पुरूषोतम चावला, गुलशन चावला, संजीव हांडा, रामस्वरूप, राम नरेश, महंत शिवराम, लोकेश तलवार, प्रवेश कुमार, राजू ओबेरॉय, मनोज गक्खड़, राजन जोशी, अजय ग्रोवर, राजेश बजाज, सुनीता, कटारिया, संगीता चावला, गीता बबूता, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र का मार्गदर्शक दस्तावेज़ हैं - विनोद महायान

Sun Oct 26 , 2025
आजमगढ़ अंबेडकर पार्क में 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस आयोजन को लेकर पदाधिकारियों ने कि बैठक बैठक को संबोधित करते विनोद महायान ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है जब 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र का मार्गदर्शक दस्तावेज़ हैं — भारतीय […]

You May Like

advertisement