सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज की मेडीकल आफिसर बनते ही क्षेत्र वासियों में दौड़ी खुशी की लहर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज की मेडीकल आफिसर बनते ही क्षेत्र वासियों में दौड़ी खुशी की लहर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : डॉ. वंशिका गंगवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज की मेडिकल आफिसर बनते ही क्षेत्र वासियों में दौड़ी खुशी की लहर ।
जानकारी के मुताबिक डाॅक्टर वंशिका गंगवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज की मेडिकल आफिसर बनने पर क्षेत्र के लिए एक बहुत ही गर्व की बात सामने आई है। जाने माने चिकित्सक एवं समाजसेवक डॉ. दिनेश गंगवार की पुत्री डॉ. वंशिका गंगवार ने शुक्रवार को मीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के रूप में पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें जगह-जगह से शुभकामनाएं मिल रही हैं। डॉ. वंशिका गंगवार एक कुशल एवं समर्पित चिकित्सक हैं। वह एक चिकित्सकीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता डॉ. दिनेश गंगवार भी स्वयं एक अनुभवी डॉक्टर हैं जो न केवल एक निजी क्लीनिक चला रहे हैं, बल्कि एक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन से भी जुड़े हैं। वहीं उनकी माता प्रमिला गंगवार भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और कॉलेज प्रशासन को संभाल रही हैं। मीरगंज सीएचसी में उनकी तैनाती से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय एवं मूलनिवासी होने की वजह से डॉक्टर का इस पद पर आना एक सुखद अनुभव है, क्योंकि वे न केवल क्षेत्र की समस्याओं को भली-भांति समझती हैं, बल्कि अपने
कार्य के प्रति भी पूरी तरह समर्पित हैं। पदभार ग्रहण करते समय डॉ. वंशिका ने कहा कि वह अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगी तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर नाथ नगरी में निकली बालाजी दरबार समिति की 5वीं भव्य शोभायात्रा

Mon Apr 14 , 2025
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर नाथ नगरी में निकली बालाजी दरबार समिति की 5वीं भव्य शोभायात्रा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री बालाजी दरबार समिति (पंजीकृत 1935) द्वारा श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। […]

You May Like

advertisement