कुंवरपुर पोस्ट-10 की जुलाई माह की मासिक बैठक सम्पन्न, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सिविल डिफेंस पोस्ट-10 कुंवरपुर की जुलाई 2026 की मासिक बैठक सेक्टर वार्डन श्रीमती झंकार सक्सेना के सौजन्य से अजय कन्या इंटर कॉलेज, शिवपुरी, कुंवरपुर में आयोजित की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि आलोक शंखधार (एस.ओ.टी.डी.डब्ल्यू.) तथा विशिष्ट अतिथि दिनेश यादव (डिवीजन वार्डन) एवं अनिल शर्मा (सहायक डिवीजन वार्डन) रहे। बैठक की अध्यक्षता पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा ने की।
बैठक में आगामी आलाहजरत उर्स एवं सावन माह के दौरान मंदिरों पर लगने वाली सिविल डिफेंस ड्यूटी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा स्वयंसेवकों के लिए अग्निशमन एवं सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण आयोजित कराने तथा हाउस होल्ड रजिस्टर के अद्यतन एवं रखरखाव से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा, डिवीजन पोस्ट वार्डन प्रीती सक्सेना, सेक्टर वार्डन पंकज कुमार, लोकेश कुमार, श्रीमती झंकार सक्सेना, अनीता मौर्य, आमिर अंसारी, रौनक सक्सेना सहित अन्य वार्डन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ में भाजपा द्वारा ब्लॉक प्रमुखों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित; क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने दी बधाई

Mon Jul 20 , 2026
आजमगढ़ में भाजपा द्वारा ब्लॉक प्रमुखों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित; क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने दी बधाई​आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय, आजमगढ़ में रविवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने उत्तर प्रदेश सरकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement