श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर शाखा की ओर से श्री गोपाल गौशाला फिरोजपुर में जाकर गोवंश को हरा चारा खिलाकर सेवा कर सेवा दिवस मनाया

श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर शाखा की ओर से श्री गोपाल गौशाला फिरोजपुर में जाकर गोवंश को हरा चारा खिलाकर सेवा कर सेवा दिवस मनाया

फिरोजपुर 05 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

श्री बालाजी की कृपा धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज का निर्वाण दिवस के अवसर पर श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर शाखा ने श्री गोपाल गौशाला फिरोजपुर में गोवंश की सेवा कर सेवा दिवस मनाया। सर्व प्रथम श्री हनुमान चालीसा स्तुति की गई। पश्चिमी पंजाब के सह प्रभारी श्री विनोद शर्मा जी ने बताया धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज ने अपना सारा जीवन गोवंश की रक्षा के लिए लगा दिया था। सनातन धर्म में गाय का विशिष्ट स्थान है उन्हीं से से प्रेरित होकर आज हम यहां गोवंश की सेवा के लिए एकत्रित हुए हैं। इस अवसर पर श्रीमती अलका गुप्ता प्रधान आनंद वाहिनी फिरोजपुर ने धर्म की जय हो अधर्म का नाश को हो जैसे जय गुरु जयघोष से सज्जनों का उत्साह बढ़ाया। श्री सुनील शुक्ला प्रधान श्री आदित्य वाहिनी फिरोजपुर ने करपात्री जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए खास तौर पर गोपाष्टमी को उनके द्वारा जो जन आंदोलन दिल्ली में किया गया था के बारे मे बताया। उनकी दिनचर्या के बारे में बताया करपात्री जी महाराज जी दिन में 4 स्नान करते थे। अपना ज्यादा समय हरि भजन में व्यतित करते थे। शीर्षासन अवस्था में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करते थे। वर्तमान शंकराचार्य जी द्वारा सवा घंटा रोज हरि भजन तथा ₹1 रोज जरूरतमंदों की सेवा के लिए लगाने के लिए कहा है। इस अवसर पर श्रीमती किरण गोयल महासचिव श्रीमती प्रेम विक्की, रमन गोयल आदि उपस्थित हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>श्री ब्राह्मण सभा नमक मंडी कार्यकरणी बैठक हुई संपन्न</em>

Sun Feb 5 , 2023
श्री ब्राह्मण सभा नमक मंडी कार्यकरणी बैठक हुई संपन्न स्वर्गीय पं द्वारका नाथ मच्छराल जी को समर्पित रखा जाएगा श्री रामायण जी का पाठ व भोग” फिरोजपुर 05 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= फिरोजपुरशहर के नमक मंडी में स्थित भगवान श्री परशुराम जी मंदिर ब्राह्मण सभा में कार्यकारिणी सदस्यों […]

You May Like

Breaking News

advertisement