बरेली: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मिशन 2024 को लेकर संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूती के लिए लगातार हो रही हैं बैठकें


जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मिशन 2024 को लेकर संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूती के लिए लगातार हो रही हैं बैठकें

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मिशन 2024 के मद्देनजर संगठन विस्तार एवं संगठन की मजबूती हेतु लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में आज नगर पंचायत फरीदपुर और नगर पंचायत ठिरिया निजावत खा मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में मीटिंगे हुई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए हम तैयार हैं कर्नाटक की शानदार जीत इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि नरेंद्र मोदी का वर्चस्व अब धीरे धीरे समाप्ति होता जा रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मिशन 2024 के मद्देनजर एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है जिसमें बेरोजगारी, गरीबी उन्मूलन, महिला अधिकारिता, रोजगार सृजन आदि जैसे मुद्दों को अमलीजामा पहनाया जाएगा इस मिशन को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के प्रचार प्रसार में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में फैल रही सांप्रदायिक शक्तियों को मोहब्बत की दुकान खोल कर उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को नियुक्त करके ब्लाक स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है आने वाला कल कांग्रेस का ही होगा कर्नाटक चुनाव से हम सभी का मनोबल बढ़ा है निश्चित रूप से देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में श्री राहुल गांधी भारत की सत्ता पर विराजमान होंगे।
ठिरिया निजावत खा से पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी मोहम्मद उवैस खान ने संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए एकजुट होना होगा कांग्रेस के पक्ष में अब माहौल बनता जा रहा है जनता यह भली-भांति समझ चुकी है कि उसका भला सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों में मो उवैस खान, पूर्व विधानसभा फरीदपुर प्रत्याशी विशाल सागर, जिला महासचिव कमर गनी, प्रदीप जयसवाल, सभासद आसिफ अली , लकी, आकिल ख़ान, रियाजुल परधान, सदाकत हुसैन, कल्लू, यासर, अख्तर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर मंडल की उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बाल निकेतन विद्यालय में किया गया समर कैंप का आयोजन

Tue Jun 13 , 2023
फिरोजपुर मंडल की उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बाल निकेतन विद्यालय में किया गया समर कैंप का आयोजन फिरोजपुर 12 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= फिरोजपुर मंडल की उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बाल निकेतन विद्यालय में समर कैंप का आयोजन दिनांक 01 जून से […]

You May Like

Breaking News

advertisement