अयोध्या :73 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार मांझी को उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल एवं बीमा गौरव सम्मान शील्ड से हुए सम्मानित

अयोध्या
73 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार मांझी को उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल एवं बीमा गौरव सम्मान शील्ड से हुए सम्मानित
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धर्म नगरी अयोध्या, 73 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा फैजाबाद द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु वरिष्ठ पत्रकारअजय कुमार मांझी 5435 222 को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा फैजाबाद के शाखा प्रबंधक श्री मनोज शुक्ला ने मेडल एवं गौरव सम्मान शील्ड देकर किया सम्मानित, सम्मानित टीम के विकास अधिकारी श्री अशोक कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में कार्य करके आगे बढ़ने प्रयास किया जो कि सफल हुये हमारे प्रेरणा स्रोत श्री अशोक कुमार वर्मा जी सफल होने का गुरु मंत्र देते रहते हैं सम्मान पाकर उत्साहित अजय कुमार बाजी बोले भारत के लिए गणतंत्र दिवस एक पर्व नहीं बल्कि गौरव और सम्मान है, अनगिनत लोगों की कुर्बानी के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली लेकिन उससे स्वतंत्रता का आकार 26 जनवरी 1950 को मिला क्योंकि इसे दिन हमारा संविधान लागू हुआ था 73 वें गणतंत्र दिवस की सभी मित्रों गुरुजनों को बधाई ,भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा फैजाबाद के शाखा प्रबंधक श्री मनोज शुक्ला ने कहा की कोरोना महामारी कि इस विषम परिस्थिति में बीमा कार्य करके जो अभिकर्ता सफल हुआ है वह बहुत ही सराहनीय है अपने कार्यों के प्रति सजग रहना कर्मठ अभिकर्ता की निशानी है , भारतीय जीवन बीमा निगम फैजाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक चंद्र सिंह दास्पा ने कहा,कोविड-19 के चलते कोरोना कर्फ्यू के बीच लाक डाऊन के दौरान जहां आमजन एंव कारोबारी आर्थिक दुश्वारियां झेल रहे थे। वहीं कोरोना के खौफ के बीच बढे़ मौतों के ग्राफ से जनमानस में इंश्योरेंस की जरूरत बढ़ी देखी गई।अपने लोगों में अपनों के भविष्य की चिंता सताती रही। शायद यही वजह रही कि चालू नये वित्तीय वर्ष 2021-22 के बीते अप्रैल मई माह में विषम परिस्थितियों के बीच फैजाबाद मंडल के 17193 नए लोगों ने नई बीमा पॉलिसी लेकर पारिवारिक पोषण के लिए अपने को बीमित किया। जो पहले कभी ऐसा नहीं देखा गया।हालांकि भारतीय जीवन बीमा निगम फैजाबाद मंडल के कर्मचारियों ने कोरोना काल के दौरान दुश्वारियां झेलते हुए बीते वित्तीय वर्ष 2020-21 के बीच मंडल के 10 जिलो की विभिन्न शाखाओं से जुड़े 10954 बीमा धारकों की हुई असमय मौत पर 165.32 करोड़़ रुपए का मृत्यु दावा भुगतान कर बीमा क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के अप्रैल, मई के दो माह में मंडल क्षेत्र के 706 पालिसी धारकों की असामायिक मौत पर भा.जी.बी.नि. ने 10.35 करोड़ का भुगतान भी किया है। जो अब तक के इतिहास में तीव्र गति से हुये भुगतान के लिए सराहा गया है।
भारतीय जीवन बीमा निगम फैजाबाद मंडल के नवागत वरिष्ठ मंडल प्रबंधक चंद्र सिंह दासपा से हुई विशेष बातचीत के दौरान बताया गया कि मंडल क्षेत्र के 10 जिलों की विभिन्न शाखा क्षेत्रों की जनसंख्या लगभग 2.78 करोड़ है। जिसमें 12% लोग ही बीमित हो पाए हैं। शेष आबादी के बीमा योग्य लोग अभी भी बीमित नहीं है। जिनका इंश्योरेंस मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक है। यह भी बताया कि विगत वर्षों में मंडल क्षेत्र के 2 करोड 93 लाख 203 लोगों ने बीमा पॉलिसी ली है। शेष 78 प्रतिशत बीमा योग्य लोग बीमित नहीं हैं। जबकि बीते वित्तीय वर्ष 2020-21 में 82903 लोगों को पूर्व में लिए गए बीमा धन और बोनस के रूप में 56.80 करोड रुपए का भुगतान निगम ने समय से कर अव्वल स्थान पर रहा। जबकि बीते साल में 6793 पालिसी धारकों की पालिसी पूर्ण होने पूर्णावधि के रूप में 53.59 करोड़ रुपये भुगतान किया गया।
पूछताछ के दौरान वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री सिंह दास्पा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से आम जन के लिए अनेकों लाभकारी पॉलिसी उपलब्ध हैं जो आसानी से कराई जा सकती है। ग्राहकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि एल आई सी के बीमा ग्राहकों को अपनी पालिसियों को अनवरत चालू रखने के लिए निगम के बीमा कार्यालयों के अलावा ऑनलाइन माध्यम कस्टमर पोर्टल, इलेक्ट्रानिक डेबिट मर्चेंट, बैंकर्स /वेंडर से बीमा की प्रीमियम जमा किया जा सकता है। जैसे पेटीयम, प्रीमियम पॉइंट, एल आई सी वेबसाइट सुविधा,ए.पी आन लाइन अधिकृत बैंक, आटो डेविट,सीएससी , बिल पे, गूगल पे, अमेजन सहित किसी भी सुविधा का उपयोग बीमा धारक कहीं भी अपनी बीमा की प्रीमियम को जमा कर सकते हैं।तथा आनंदा ऐप के माध्यम से नई बीमा पालिसियां आसानी से पूरित कराई जा सकती हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :अभय सिंह होंगे गोसाईगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी

Thu Jan 27 , 2022
अयोध्या:——–अभय सिंह होंगे गोसाईगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशीमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्यागोसाईगंज/ अयोध्यासपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक बार फिर पूर्व विधायक अभय सिंह पर भरोसा जताते हुए गोसाईगंज विधानसभा से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक अभय सिंह को सपा का पार्टी प्रत्याशी […]

You May Like

Breaking News

advertisement