Uncategorized

श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम में संजीव बेरी राजेश बेरी परिवार की ओर से श्री गणेश जी की स्थापना की गई

श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम में संजीव बेरी राजेश बेरी परिवार की ओर से श्री गणेश जी की स्थापना की गई।

(पंजाब) फिरोजपुर 28 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम, धवन कॉलोनी, फिरोजपुर शहर में श्री गणेश चतुर्थी के दिन संजीव बेरी और राजेश बेरी परिवार की ओर से श्री गणेश जी की स्थापना बड़े हर्षोउल्लास से की गई। श्री गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है। किन्तु महाराष्ट्र व कर्नाटका में बडी़ धूमधाम से इस पर्व को मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।

  सर्मिष्ठा दीदी और डिंपल दीदी ने बताया कि इस गणेश चतुर्थी पर हम सभी भक्तजन यह प्रण करते हैं कि श्री गणेश जी के गुणों को अपने जीवन में धारण कर अपना जीवन भी उनके सामान बनाने का प्रयास करेंगे जैसे उन्होंने मां पार्वती और शंकर भगवान जी की परिक्रमा करके सारे संसार की परिक्रमा कर ली थी। हम भी अपने घर के बड़ों की इज्जत करेंगे, उनकी सेवा करेंगे और विशाल बुद्धि के द्वारा उसे परमपिता श्री परमात्मा जी की शिक्षा पर चलकर अपना जीवन श्रेष्ठ बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel