राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर हुआ सेवा कार्य

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं जयंती और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती की पूर्व संध्या पर यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने मदर टेरेसा प्रेम निवास चौकी चौराहा पर भोजन, मिष्ठान और फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय विजय सिंह बतौर अतिथि मौजूद रहे
संस्था अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जिन्हें लोग स्नेह से बापू कहते थे उन्होंने कभी भी जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव को स्वीकार नहीं किया। वहीं संस्था संरक्षक उमेश प्रजापति ने कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी जी के सत्य और अहिंसा पर आधारित सिद्धांत आज भी देश और समाज की तरक्की के लिए मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर मोहम्मद नबी, शिवम प्रजापति, सौरभ खन्ना, ओमपाल प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, पवन कालरा, सुबोध शुक्ला, अमित सक्सेना, शालू सैनी, जैनब फातिमा और नीति खन्ना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान चलीसा पाठ व नवरात्रि महोत्सव हुआ आयोजन

Thu Oct 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : माधोबाड़ी रिस्थत प्रचिन चौरहा वाली मठिया दक्षिण मुखि हनुमान मंदिर में श्री हनुमान चलीसा पाठ शारदीय *नवरात्रि माँ भगवती हवन पूजा पाठ हुआ पंडित शंशाक तिवारी विधि विधान से हवन सम्पन हुआ, हमारे प्रिय *भजन गायक* जगदीश भाटिया जी भावपुर्ण भजनो का समा बांध […]

You May Like

advertisement