रणदीप सुरजेवाला के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयराम विद्यापीठ में किया हवन यज्ञ

रणदीप सुरजेवाला के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयराम विद्यापीठ में किया हवन यज्ञ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विद्यापीठ में साधु संतों को वितरित किए गए फल।

कुरुक्षेत्र, 3 जून : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ की मुख्य यज्ञशाला में विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार के मार्गदर्शन में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। यह हवन यज्ञ अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के जन्मदिन को मानवता के हित में समर्पित करते हुए किया गया।
विद्यापीठ में कांग्रेस के कर्नाटक राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना एवं तरक्की के लिए प्रवेश राणा पूर्व सदस्य महिला आयोग हरियाणा, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर उनके साथ श्री प्रकाश मिश्रा, पार्थ, अमर, यशपाल राणा, दीपू मिश्रा, सत्य शर्मा, कमलेश धीमान, मुन्नी देवी, रेणु बाला, सोनिया शर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे।
इस के उपरांत प्रवेश राणा एवं यशपाल राणा ने सुरजेवाला की लम्बी आयु की कामना के साथ ब्रह्मचारियों, वेद पाठियों एवं साधु संतों को फल भी वितरित किए गए।
विद्यापीठ की मुख्य यज्ञशाला में हवन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृन्दावन में धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

Sat Jun 3 , 2023
वृन्दावन में धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877संवाददाता वृंदावन – महेश्वर गुरागाई। वृन्दावन : भगवान श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति के द्वारा भगवान परशुराम की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा समूचे नगर में धूमधाम से निकाली गई। जिसमें नगर के […]

You May Like

advertisement