हरियाली तीज पर्व पर महिलाओं ने खूब लगवाई मेहंदी

हरियाली तीज पर्व पर महिलाओं ने खूब लगवाई मेहंदी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दूरभाष – 9416191877 हरियाली तीज को लेकर सजे बाजार, महिलाओं में रहा भारी उत्साह। कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त : हरियाली तीज का उत्साह धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की महिलाओं और परिवारों में काफी देखने को मिला। सावन में बरसात की फुहारें, झूला झूलने को बेताब मन और सखियों संग हंसी- ठिठोली, यही संस्कृति है। कुरुक्षेत्र की महिलाओं और युवतियों प्रियंका जोशी, गीता, सुषमा तथा राधिका इत्यादि ने बताया कि तीज के उत्सव को लेकर उन्होंने काफी मस्ती की है। बाजारों में भी खूब रौनक रही है। कुरुक्षेत्र की सिरसला रोड, मोहन नगर, सिकरी चौक, रेलवे रोड, अर्बन एस्टेट, मेन बाजार इत्यादि में महिलाओं की खरीददारी को लेकर आजकल काफी चहल-पहल रही। मोहन नगर में तीज के त्यौहार को लेकर महिलाएं साड़ी, कपड़े, साड़ी से मेल खाती चूड़ियां आदि पसंद करती रही। मेहंदी लगवाने के साथ ही ब्यूटी पार्लर में सजने-संवरने के लिए महिलाएं उत्साहित रही। सावन का विशेष त्यौहार। गोविंदानंद आश्रम पिहोवा एवं दिल्ली गीता कालोनी लक्ष्मीनारायण मन्दिर की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया की हरियाली तीज को सावन के महीने का विशेष त्यौहार माना जाता है। हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह त्यौहार मनाया जाता है। यह सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं का दिन होता है। बाजार में मेहंदी लगवाती हुई महिलाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव आराधना करने वाला व्यक्ति कालसर्प दोष से मुक्त रहता है : कौशिक

Sat Aug 19 , 2023
शिव आराधना करने वाला व्यक्ति कालसर्प दोष से मुक्त रहता है : कौशिक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कालसर्प दोष वाले व्यक्ति के लिए नागपंचमी सर्वोपरि।कालसर्प दोष से मिलती है मुक्ति।सोमवार को नागपंचमी पर कालसर्प दोष निवारण का विशेष महत्व। कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त :- यदि जातक […]

You May Like

Breaking News

advertisement