खुदीराम बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर खंडेलवाल कालेज में युवा क्रांतिकारी “खुदीराम बोस” बिषय पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

खुदीराम बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर खंडेलवाल कालेज में युवा क्रांतिकारी “खुदीराम बोस” बिषय पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : आज आजादी के अमृत महोत्सव एवं मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत, आज़ादी की खातिर भारत मां के चरणों में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भारत मां के वीर सपूत, खुदीराम बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर खंडेलवाल कॉलेज बरेली मे आज़ादी के भूले बिसरे नायक- युवा क्रान्तिकारी खुदीराम बोस* विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय से इंटर्नशिप करने आये एम0एड0 के विद्यार्थी, एन0एस0एस0 स्वमसेवियो व एन0सी0सी0 कैडेट्स ने खुदीराम बोस के त्याग बलिदान से अवगत कराते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उन्हें कार्य के प्रति इतनी लगन और निष्ठा थी कि वे अत्यंत कम उम्र में हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए।भारत की आजादी में उनकी भूमिका अतुलनीय और अद्भुत रही है। यह वीर क्रान्तिकारी युवक भारत में क्रान्तिकारी लहर से प्रेरित था।इस अवसर पर महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार, एवं प्राचार्य डॉ0आर0के0सिंह जी ने कहा की खुदीराम बोस प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनको हृदय से नमन करना चाहिए।खुदीराम बोस के जीवन से सबसे बड़ी सीख मिलती है कि देश से बड़ा कुछ नहीं होता, इसलिए हम सभी को देश के प्रति ईमानदार और कर्तव्यपरायण होना होगा, तभी हमारे देश का सम्मान बना रहेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ0 कल्पना कटियार, डॉ0 शिव स्वरूप शर्मा , नृपेन्द्र प्रताप , कार्यक्रम अधिकारी सविता सक्सेना, ले0 रचना, डॉ0 स्वाति कौशिक, रितेश व सभी प्रवक्ताओ का सहयोग रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਦੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ। ਹੜਾਂ ਵਿੱਚ ਢਹੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਟਰੱਸਟ ਬਣਾ ਕੇ ਦੇ ਰਿਹਾ ਘਰ

Sat Aug 12 , 2023
ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਦੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ। ਹੜਾਂ ਵਿੱਚ ਢਹੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਟਰੱਸਟ ਬਣਾ ਕੇ ਦੇ ਰਿਹਾ ਘਰ। ਫਿਰੋਜਪੁਰ,11 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:- ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਮੈਨੇਜਿੰਗ ਟਰੱਸਟੀ ਡਾ ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਕਾਰਜਾਂ ਤੋਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement