जिले में ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट 21 जनवरी को आयोजित, 69 प्रतिभागी हुए पंजीकृत

महासमुंद 20 जनवरी 2026/ भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं चरणबद्ध चयन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी तथा समयबद्ध रूप से संपादित करने हेतु राज्य द्वारा चयनित 19 ट्रेड/स्किल में पंजीकृत प्रतिभागियों का ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 21 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे से जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, पॉलिटेक्निक भवन, बरोंडा बाजार, महासमुंद में एनआईसी द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रथम चरण में जिला स्तर पर बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित ऑनलाइन टेस्ट आयोजित कर प्रतिभागियों की प्रारंभिक योग्यता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा। ताकि द्वितीय चरण में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले व्यावहारिक, हैंड-वर्क स्किल टेस्ट हेतु योग्य प्रतिभागियों का चयन किया जा सके। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर चयन के साथ-साथ वर्ल्ड स्किल कॉम्पिटिशन शंघाई 2026 में सम्मिलित होने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। इस प्रतियोगिता के लिए कुल 69 प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलाज के दौरान घायल युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Wed Jan 21 , 2026
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विंदवल के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मंगलवार भोर में मौत हो गई। देवा विंदवल निवासी सौरभ कुमार (25) अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात ऑटो ने टक्कर मार दी। गंभीर […]

You May Like

Breaking News

advertisement