सदगुरू के आने से ही साधक के जीवन में बसंत आता है : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
संवाददाता – उमेश गर्ग।

कुरुक्षेत्र,23 जनवरी : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरू मैत्री संघ हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व भक्तों ने श्री दुर्गा देवी मंदिर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपली में धूम धाम से मनाया। समर्थगुरू धारा संघ की नारी सशक्तिकरण (WE) टीम की मुख्य संयोजक डॉ. रचना के निर्देशन में और संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों की टीम ने ऑनलाइन जूम के माध्यम से सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी। लगभग 305 डिवाइस के माध्यम से साधकों ने परिवार सहित बसंत पंचमी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।
गुजरात से मां रागेश्वरी और टीम ने सूफी नृत्य किया। उत्तरप्रदेश से मां अरुणिमा ने प्रस्तुति दी। मध्यप्रदेश की टीम ने संत जना बाई और भगवान विट्ठल की नाटिका प्रस्तुत की। जम्मू टीम ने ऐसी लागी लगन भजन पर प्रस्तुति दी। पंजाब दसुआ की टीम ने भव्य प्रस्तुति दी।
समर्थगुरू धाम मुरथल हरियाणा के संस्थापक आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया ने बताया कि बसंत में संत जुड़ा हुआ है। सदगुरू के आने से ही साधक के जीवन में बसंत आता है। समर्थगुरू धारा में हम सभी के जीवन में बसंत लाया जाता है। हमारा जीवन तभी धन्य होता है जब संतत्व के मार्ग पर हम चलते है।
ज़िन्दगी कहाँ से संवरती है? ज़िन्दगी में कब से बसंत आता है ? जब से तुम्हारे जीवन में सद्गुरु का प्रवेश होता है, वहीं से तुम्हारे जीवन में बहार आती है। वहीं से तुम्हारे जीवन में बसंत आता है। सभी साधकों को बसंत पंचमी पर्व की हार्दिक प्रेमाशीष और शुभकामनाएं दी।
मां रचना ने टेक्निकल टीम के प्रभारी स्वामी सुशील, डॉ. वरुण और स्वामी मयंक का आभार प्रकट किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धरातल पर पवित्र सरस्वती नदी लाने वाले भगीरथ है दर्शन लाल जैन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Sat Jan 24 , 2026
केयू स्थित सरस्वती केन्द्र की पुस्तक द सरस्वती नदी गाथा का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 23 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दर्शन लाल जैन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर रिसर्च ऑन सरस्वती रिवर केन्द्र की पुस्तक द सरस्वती नदी गाथा पुस्तक का विमोचन करते हुए हरियाणा प्रदेश के […]

You May Like

Breaking News

advertisement